फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forex Reserve: India's foreign exchange reserves increased by $ 4 billion, the figure reached $ 702 bill

Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.84 अरब डॉलर बढ़ा, 702.78 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

Fri, 04 Jul 2025 06:26 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 04 Jul 2025 06:26 PM IST
सार

Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 27 जून को समाप्त हफ्ते के दौरान 4.84 अरब डॉलर बढ़कर 702.78 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वहीं स्वर्ण भंडार 1.23 अरब डॉलर घटकर 84.5 अरब डॉलर रह गया। 

विज्ञापन
Forex Reserve: India's foreign exchange reserves increased by $ 4 billion, the figure reached $ 702 bill
विदेशी मुद्रा भंडार - फोटो : Agency

विस्तार

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 27 जून को समाप्त के दौरान 4.84 अरब डॉलर बढ़कर 702.78 अरब डॉलर हो गया। पिछले समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.01 अरब डॉलर घटकर 697.93 अरब डॉलर रह गया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सितंबर 2024 के अंत में विदेशी मुद्रा भंडार 704.885 बिलियन अमरीकी डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Tariff Talks: व्यापार वार्ता के बाद भारतीय दल अमेरिका से लौटा, कृषि व ऑटो से जुड़े मुद्दों पर जारी रहेगी चर्चा
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा आस्तियों में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का भी असर शामिल होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का भंडार घटकर 84.5 अरब डॉलर रह गया
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि सप्ताह के दौरान सोने का भंडार 1.23 अरब डॉलर घटकर 84.5 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (एसडीआर) 158 मिलियन अमेरिकी डॉलर बढ़कर 18.83 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति भी 17.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.62 अरब डॉलर हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed