फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Germany economy shrank first quarter signs of recession GDP declined by 0.3 percent from January to March

Recession: जर्मनी की अर्थव्यवस्था पहली तिमाही में सिकुड़ी; मंदी के संकेत, सिंगापुर पर भी तकनीकी मंदी का खतरा

Fri, 26 May 2023 04:53 PM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 26 May 2023 04:53 PM IST
सार

जर्मनी की अर्थव्यवस्था में मंदी के कारण बृहस्पतिवार को यूरो तेजी से नीचे गिर गया, जबकि डॉलर दो माह के शिखर पर पहुंच गया। अमेरिकी डिफॉल्ट की चिंता बढ़ने कते चलते भारी मांग के बीच डॉलर मजबूत हुआ है।

विज्ञापन
Germany economy shrank first quarter signs of recession GDP declined by 0.3 percent from January to March
GDP - फोटो : Social Media

विस्तार

इस साल के प्रथम तीन माह में जर्मनी की अर्थव्यवस्था बुरी तरह सिकुड़ गई है। यानी दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में है। संघीय सांख्यिकीय कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से मार्च में जर्मनी के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह 2022 की अंतिम तिमाही के दौरान यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में 0.5 प्रतिशत की गिरावट के बाद है।
विज्ञापन


जर्मनी की अर्थव्यवस्था में मंदी के कारण बृहस्पतिवार को यूरो तेजी से नीचे गिर गया, जबकि डॉलर दो माह के शिखर पर पहुंच गया। अमेरिकी डिफॉल्ट की चिंता बढ़ने कते चलते भारी मांग के बीच डॉलर मजबूत हुआ है। जर्मनी उन 20 देशों में है जहां यूरो मुद्रा का इस्तेमाल होता है। यूरोपीय अर्थशास्त्री फ्रांजिस्का पाल्मास ने कहा, जर्मनी में रोजगार पहली तिमाही में बढ़ा और मुद्रास्फीति में कमी आई। लेकिन ऊंची ब्याज दरें, खर्च व निवेश पर दबाव बनाए रखेंगी। 
विज्ञापन

जर्मनी के बाद सिंगापुर पर भी तकनीकी मंदी का खतरा गहराया

चैनल न्यूज एशिया (सीएनए) ने अर्थशास्त्रियों के हवाले से खबर दी है कि जर्मनी के मंदी में प्रवेश करने के बाद अब सिंगापुर के दूसरी तिमाही में 'तकनीकी मंदी' में जाने का डर है। खबर के अनुसार वैश्विक मांग में नरमी के बाद देश का निर्यात परिदृश्य कमजोर हुआ है। सिंगापुर की अर्थव्यवस्था निर्यात पर बहुत अधिक निर्भर है, जो कई एजेंसियों की ओर से 2023 में वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में मंदी का अनुमान लगाने के बाद कमजोर हो रही है। सिंगापुर के सरकारी प्रसारक सीएनए ने कैपिटल इकोनॉमिक्स के शिवन टंडन के हवाले से कहा, "इस बात का बहुत अधिक जोखिम बना हुआ है कि अर्थव्यवस्था या तो (दूसरी तिमाही में) या साल की दूसरी छमाही में तकनीकी मंदी में फिसल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed