सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gold prices fell in March, the biggest drop in 17 years amid the US-Iran war

Gold Rate: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच सोने में 17 साल की सबसे बड़ी गिरावट, मार्च में 14.5 फीसदी तक टूटे दाम

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Tue, 31 Mar 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

मार्च में सोने की कीमतों में 14.5% की गिरावट आई, जो 17 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट है। डॉलर, बॉन्ड यील्ड और अन्य कमोडिटी में तेजी के चलते सोने पर दबाव बना, हालांकि लंबी अवधि में इसमें मजबूती बनी हुई है।

Gold prices fell in March, the biggest drop in 17 years amid the US-Iran war
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते वैश्विक बाजारों में अस्थिरता के बीच मार्च में सोने की कीमतों में 17 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान सोना करीब 14.5 फीसदी सस्ता हो गया। इससे पहले अक्तूबर 2008 में सोने में लगभग 16.8 फीसदी की गिरावट देखी गई थी।

Trending Videos

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरे सोने के दाम

मौजूदा समय में कॉमेक्स पर सोना करीब 4,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर है, जो महीने की शुरुआत में करीब 5,400 डॉलर प्रति औंस था। विशेषज्ञों के अनुसार, इस गिरावट के पीछे मुनाफावसूली, डॉलर इंडेक्स में तेजी, बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और कच्चे तेल जैसी अन्य कमोडिटी में आई तेजी जैसे प्रमुख कारण रहे, जिन्होंने सोने पर दबाव बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार वर्षों में सोने के ट्रेडिंग पैटर्न में आया बदलाव

जानकारों का कहना है कि पिछले चार वर्षों में सोने के ट्रेडिंग पैटर्न में बदलाव आया है। यूक्रेन युद्ध से पहले सोने की कीमत बॉन्ड यील्ड और अमेरिकी डॉलर के विपरीत दिशा में चलती थी, लेकिन बाद में यह संबंध बदल गया, खासकर 2025 और 2026 की शुरुआत में तेज उछाल के दौरान।


हालांकि, ईरान युद्ध के बाद सोना फिर से अपने पारंपरिक रुझान पर लौटता दिख रहा है। बॉन्ड यील्ड और डॉलर दोनों में बढ़ोतरी के बीच सोने ने अपनी पारंपरिक विपरीत संवेदनशीलता दिखाई, जिसके चलते इसकी कीमतों में गिरावट आई।

दीर्घकालिक नजरिए से सोने की स्थिति?

इसके बावजूद, दीर्घकालिक नजरिए से सोना मजबूत बना हुआ है। पिछले एक साल में इसकी कीमतों में 45% से अधिक की तेजी दर्ज की गई है, जबकि बीते छह महीनों में यह करीब 18% चढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed