सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   A sharp decline in new investors; only 1.33 million entered in February, the lowest level in 11 months

Market: नए निवेशकों में तेज गिरावट; फरवरी में सिर्फ 13.3 लाख ने ली एंट्री, 11 महीनों में दिखा सबसे निचला स्तर

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Tue, 31 Mar 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

फरवरी 2026 में शेयर बाजार में नए निवेशकों की संख्या घटकर 13.3 लाख रह गई, जो महीने-दर-महीने 24.5% की बड़ी गिरावट है। यह पिछले 11 महीनों का सबसे निचला स्तर है, हालांकि कुल निवेशक आधार 12.8 करोड़ तक पहुंच गया है।

A sharp decline in new investors; only 1.33 million entered in February, the lowest level in 11 months
शेयर बाजार - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

भारत के शेयर बाजार में नए निवेशकों के जुड़ने की रफ्तार में तेज गिरावट दर्ज की गई है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 में केवल 13.3 लाख नए निवेशक जुड़े, जो महीने-दर-महीने आधार पर 24.5% की गिरावट है। यह वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट भी है और पिछले करीब 11 महीनों का सबसे निचला स्तर है।
Trending Videos

बाजार में दीर्घकालिक भागीदारी मजबूत बनी हुई है

फरवरी 2026 तक एनएसई का कुल रजिस्टर्ड निवेशक आधार बढ़कर 12.8 करोड़ हो गया है। हालांकि, नए निवेशकों की संख्या में कमी के बावजूद बाजार में दीर्घकालिक भागीदारी मजबूत बनी हुई है। 12 फरवरी 2026 को यूनिक क्लाइंट कोड्स की संख्या 25 करोड़ के पार पहुंच गई, जो इक्विटी बाजार में लगातार बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक आधार पर निवेशकों की भागीदारी स्थिर रही 

साल-दर-साल आधार पर निवेशकों की वृद्धि दर पिछले तीन महीनों में 14.4% पर स्थिर रही है, जिससे यह संकेत मिलता है कि अल्पकालिक सुस्ती के बावजूद लंबी अवधि का रुझान सकारात्मक बना हुआ है।

क्या कहते हैं आंकड़े?

आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 के बीच हर महीने औसतन 13.6 लाख नए निवेशक जुड़े, जो पिछले साल इसी अवधि के 18.2 लाख के मुकाबले कम है। इससे स्पष्ट है कि नए निवेशकों के जुड़ने की रफ्तार धीरे-धीरे ठंडी पड़ रही है।

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा निवेशकों वाला राज्य बना

क्षेत्रीय स्तर पर महाराष्ट्र दो करोड़ से अधिक निवेशकों वाला पहला राज्य बन गया है और कुल निवेशक आधार में 15.7% हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। हालांकि, वित्त वर्ष 2021 में इसका हिस्सा 19.5% था, जो अब घटा है। इससे संकेत मिलता है कि अन्य राज्यों में निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान समेत शीर्ष पांच राज्यों की हिस्सेदारी कुल निवेशक आधार में 48% है। वहीं, शीर्ष 10 राज्यों की हिस्सेदारी वित्त वर्ष 2015 के लगभग 78% से घटकर FY26 में 73.1% रह गई है, जो निवेशकों के भौगोलिक विस्तार को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed