{"_id":"69cba2fc2efe9b16ad00b5aa","slug":"indigo-appoints-iata-director-general-william-walsh-as-ceo-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिगो का बड़ा दांव: आईएटीए के महानिदेशक विलियम वॉल्श को बनाया नया सीईओ, संकट के बाद लिया फैसला","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
इंडिगो का बड़ा दांव: आईएटीए के महानिदेशक विलियम वॉल्श को बनाया नया सीईओ, संकट के बाद लिया फैसला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 31 Mar 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने आईएटीए के मौजूदा महानिदेशक विलियम वॉल्श को अपना नया सीईओ नियुक्त किया है। हाल ही में पीटर एल्बर्स ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था। वॉल्श अगस्त 2026 से कार्यभार संभालेंगे। उनके सामने एयरलाइन के ऑपरेशनल सिस्टम को सुधारने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
विली वॉल्श बने इंडिगो के सीईओ
- फोटो : @IANS
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय विमानन क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने अपने नए मुखिया के नाम का एलान कर दिया है। दिग्गज विलियम वॉल्श इंडिगो के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) होंगे। हालांकि, उनकी यह नियुक्ति अभी नियामक मंजूरी के अधीन है। यह बड़ा फैसला ऐसे समय में आया है जब इसी महीने एयरलाइन के मौजूदा सीईओ पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
अगस्त में संभाल सकते हैं कमान
विलियम वॉल्श इस समय इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) के डायरेक्टर जनरल के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आईएटीए में उनका कार्यकाल 31 जुलाई, 2026 को खत्म हो रहा है। आधिकारिक बयान के मुताबिक, वॉल्श के 3 अगस्त, 2026 या उससे पहले इंडिगो से जुड़ने की पूरी उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: केरल में BJP का घोषणा पत्र: गरीबों को हर साल दो मुफ्त LPG सिलिंडर, महिलाओं का बनेगा राशन-दवा के लिए BAS कार्ड
विली वॉल्श का प्रोफाइल है बेहद दमदार
दावा किया जाता है कि विलियम उर्फ विली वॉल्श को एविएशन सेक्टर की रग-रग का पता है। वे आईएटीए से पहले ब्रिटिश एयरवेज और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (आईएजी) जैसी बड़ी विमानन कंपनियों के सीईओ रह चुके हैं। आईएजी वही होल्डिंग कंपनी है जो ब्रिटिश एयरवेज, एयर लिंगस, इबेरिया, लेवल और वुएलिंग जैसे बड़े एयरलाइंस ब्रांड्स का मालिकाना हक रखती है।
इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने कहा कि बड़े स्तर पर विमानन ऑपरेशन्स को संभालने और बाजार के उतार-चढ़ाव को बारीकी से समझने का वॉल्श का अनुभव लाजवाब है। आज के इस कठिन माहौल में इंडिगो को आगे ले जाने और मजबूती देने के लिए वे सबसे सही व्यक्ति हैं।
मुश्किल दौर से उबरने की कोशिश
इसी महीने पीटर एल्बर्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। पिछले वर्ष दिसंबर में इंडिगो संकट के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, तीन वर्ष से कुछ ज्यादा के अपने कार्यकाल में एल्बर्स ने इंडिगो को काफी आगे बढ़ाया।
इंडिगो के सर्वोच्च कार्यकारी अधिकारी (एमडी) राहुल भाटिया ने कहा कि वे एक 'आइकॉनिक एविएशन लीडर' हैं। वॉल्श के पास ग्लोबल विजन और मजबूत कस्टमर-फोकस्ड एयरलाइंस बनाने का बेहतरीन अनुभव है। नए सीईओ के रूप में वॉल्श पर इंडिगो को एक नई ऊंचाई पर ले जाने, कस्टमर एक्सपीरियंस को शानदार बनाने और एयरलाइन के नेटवर्क को और मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।
Trending Videos

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन