फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Houston oil company Chevron plans to layoff eight thousand workers

Layoff: आर्थिक मंदी का असर, तेल कंपनी शेवरॉन 8 हजार कर्मियों को निकालेगी; 2026 तक पूरी होगी छंटनी

Fri, 14 Feb 2025 06:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 06:59 AM IST
सार

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, शेवरॉन दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने के लिए परिचालन को सुव्यवस्थित कर रही है। इसमें अपने पोर्टफोलियो को अनुकूलित करना, प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना और वैश्विक कार्य केंद्रों का विस्तार करना शामिल है। 

विज्ञापन
Houston oil company Chevron plans to layoff eight thousand workers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

ह्यूस्टन की तेल कंपनी शेवरॉन 8,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रही है। यह इसके कुल 40,000 कार्यबल का करीब 20 फीसदी हिस्सा होगा। कंपनी का लक्ष्य अगले साल के अंत तक लागत में तीन अरब डॉलर तक की कटौती करना है। इसके लिए सबसे पहले कर्मचारियों को निकालेगी। छंटनी इस साल शुरू होगी और 2026 तक पूरी हो जाएगी।

विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, शेवरॉन दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता को बढ़ावा देने के लिए परिचालन को सुव्यवस्थित कर रही है। इसमें अपने पोर्टफोलियो को अनुकूलित करना, प्रौद्योगिकी का लाभ उठाना और वैश्विक कार्य केंद्रों का विस्तार करना शामिल है। इन निर्णयों को हल्के में नहीं लिया गया है, और हम बदलाव के दौरान कर्मचारियों का समर्थन करेंगे। दूसरी सबसे बड़ी अमेरिकी तेल कंपनी शेवरॉन ने पिछले साल अपना मुख्यालय कैलिफोर्निया के सैन रेमन से हटाकर ह्यूस्टन स्थानांतरित कर दिया था। हालांकि, सैन रेमन में इसकी मजबूत उपस्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


अवसरों की तलाश
कॉमर्जबैंक बैंक ने कहा, पोलैंड और आस-पास के सस्ते स्थानों में इसके परिचालन में नियुक्तियां की जाएंगी। यह बैंक लक्षित अधिग्रहण की तलाश में है और रणनीतिक साझेदारी पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह स्पेन, इटली और अन्य जगहों पर बड़े सौदों के विपरीत है। डच बैंक आईएनजी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया, वह अधिग्रहण के अवसरों की तलाश कर रहे हैं, संभावित रूप से यूरोप में चल रही अधिग्रहण की लहर में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गठबंधन में यूनिक्रेडिट
लंबे समय से कॉमर्जबैंक के साथ गठजोड़ पर विचार कर रही यूनिक्रेडिट ने कहा, दोनों बैंकों के बीच एक संयोजन सर्वोत्तम संभव परिणाम होगा और किसी भी प्रस्ताव में अभी भी कई महीने लग सकते हैं। यूनिक्रेडिट ने गठबंधन से दूर जाने की खबरों को खारिज कर दिया।


कॉमर्जबैंक अपने 3,900 कर्मचारियों को निकालेगा
जर्मनी का कॉमर्जबैंक 3,900 कर्मचारियों को निकालेगा। बैंक ने कहा, नौकरी में कटौती मुख्य रूप से जर्मनी में और 2028 तक पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि, देश के बाहर नियुक्तियां होती रहेंगी। यानी, कुल कर्मियों की संख्या 36,700 पर स्थिर रहेगी। कॉमर्जबैंक का प्रबंधन कई महीने से इस रणनीति पर काम कर रहा है। देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक को उम्मीद है कि उसकी घोषणाओं से उसके निवेशकों को भरोसा होगा कि वह एक स्वतंत्र कंपनी के रूप में विकसित हो सकता है। कॉमर्जबैंक आंशिक रूप से राज्य के स्वामित्व में है। बैंक ने 2027 में 3.8 अरब यूरो के शुद्ध लाभ का लक्ष्य रखा है, जो पिछले लक्ष्य 3.6 अरब यूरो से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed