सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Impact of West Asia tensions; Rupee hits record low against dollar

Rupee All-Time Low: पश्चिम एशिया तनाव का असर; डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, टूटकर 92.37 तक गिरा

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Fri, 13 Mar 2026 10:14 AM IST
विज्ञापन
सार

भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुक्रवार को गिरकर 92.37 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। कमजोर रुपये के पीछे वैश्विक कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, पश्चिम एशिया में तनाव, मजबूत अमेरिकी डॉलर और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।
 

Impact of West Asia tensions; Rupee hits record low against dollar
रुपया बनाम डॉलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बनी मजबूती और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण रुपये पर दबाव बढ़ा है।

Trending Videos

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.33 प्रति डॉलर पर खुला और थोड़ी ही देर में फिसलकर 92.37 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड इंट्रा-डे निचले स्तर तक पहुंच गया। यह पिछले बंद स्तर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट को दर्शाता है। गुरुवार को रुपया 92.36 के नए अंतर-दिवसीय निचले स्तर पर पहुंच गया और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर अपने सबसे निचले स्तर 92.25 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिकवाली का दिखा असर

फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर मजबूत अमेरिकी डॉलर, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोर रुझान ने भी रुपये पर अतिरिक्त दबाव डाला है।

वैश्विक तनाव से तेल की कीमतों में तेजी

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि ईरान द्वारा संकट के समाधान तक होर्मुज जलडमरूमध्य को स्थायी रूप से बंद करने की घोषणा के बाद तेल की कीमतें ऊंची बनी रहीं। डॉलर सूचकांक में भी वृद्धि हुई, जबकि यूरोपीय और एशियाई मुद्राओं में डॉलर के मुकाबले गिरावट आई। उन्होंने आगे कहा कि रुपया कमजोर बना हुआ है और आरबीआई की अनुपस्थिति में यह 93.00 के स्तर तक पहुंच सकता था।

  • डॉलर सूचकांक, जो छह मुद्राओं की एक टोकरी के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापता है, 0.04 प्रतिशत बढ़कर 99.77 पर कारोबार कर रहा था।
  • वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 4.99 प्रतिशत बढ़कर 96.57 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
  • घरेलू शेयर बाजार की बात करें तो सेंसेक्स 560.06 अंक या 0.74 प्रतिशत गिरकर 75,474.36 पर आ गया, जबकि निफ्टी 184.45 अंक या 0.78 प्रतिशत गिरकर 23,454.70 पर आ गया।
  • एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को शुद्ध आधार पर 7,049.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
  • इस बीच, गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में बढ़कर 3.21 प्रतिशत हो गई, जबकि पिछले महीने यह 2.74 प्रतिशत थी। इसका मुख्य कारण खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि थी।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed