फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Gig Workforce May Reach 21 Million by 2030, But Women Participation Remains Near One Percent

Gig Workers: देश में गिग जॉब्स का बड़ा उछाल? 2030 तक 2 करोड़ कामगार, महिलाओं की हिस्सेदारी अब भी सिर्फ 1%

Thu, 30 Jul 2026 07:10 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 30 Jul 2026 07:10 AM IST
विज्ञापन
India Gig Workforce May Reach 21 Million by 2030, But Women Participation Remains Near One Percent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

देश में गिग इंटरनेट कामगारों की संख्या वर्ष 2030 तक 2.1 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि, तेजी से बढ़ते इस रोजगार बाजार में महिलाओं की भागीदारी बेहद सीमित है। रेडसीर स्ट्रैटेजी की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 0.5% थी, जो 2025 में बढ़कर करीब एक फीसदी हो गई है। इसके मुकाबले भारत में कुल महिला श्रम भागीदारी दर करीब 28 फीसदी है। अधिकांश महिलाएं ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं से जुड़ी हैं। इसमें उनकी हिस्सेदारी 35 से 45 फीसदी के बीच है, जबकि फूड डिलीवरी में भागीदारी एक फीसदी से भी कम बनी हुई है। 

विज्ञापन


नौकरियों में अहम भूमिका
वर्तमान में भारत में करीब 60 लाख मासिक सक्रिय गिग इंटरनेट वर्कर्स हैं। वर्ष 2030 तक यह संख्या बढ़कर 1.7 करोड़ से 2.1 करोड़ के बीच पहुंच सकती है।  इस दशक के अंत तक कुल नौकरियों का 70 फीसदी हिस्सा गिग सेक्टर पूरा कर सकता है। फुल-टाइम गिग वर्कर्स की कमाई सामान्य नौकरियों की तुलना में 2.5 गुना तक अधिक है। औसत प्रति घंटा कमाई 138 रुपये रही, जबकि अन्य कर्मचारियों की औसत कमाई 54  रुपये प्रति घंटा है।
विज्ञापन


घरेलू सेवाएं सबसे आगे
मासिक आय के लिहाज से घरेलू सेवाएं सबसे आगे रहीं। इस क्षेत्र में फुल-टाइम कर्मियों की शुद्ध आय 80,000 रुपये तक रही। ड्राइवरों की आय 39,000 रुपये और डिलीवरी वर्कर्स की 22,000 से 23,000 रुपये के बीच रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


54% लोगों को पहली बार मिला रोजगार
54 फीसदी लोग गिग प्लेटफॉर्म से जुड़ने से पहले कोई काम नहीं कर रहे थे। यह सेक्टर पहली बार नौकरी करने वालों और बेरोजगारों के लिए रोजगार का बड़ा माध्यम बन रहा है। 


ड्राइवरों की संख्या 1.4 करोड़ पहुंचने का अनुमान
वर्ष 2030 तक राइड-हेलिंग बिजनेस (एप से कैब बुकिंग) में 1.2 से 1.4 करोड़ गिग वर्कर्स होने का अनुमान है। डिलीवरी सेक्टर में 50 से 70 लाख और होम सर्विसेज में करीब 2 से 3 लाख कामगारों के होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed