फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Know all about upcoming IPO News which companies are going to launch there share in IPO in upcoming months

Upcoming IPO: आईपीओ बाजार का फायदा उठाने की कतार में 245 कंपनियां, जानिए कैसे खुलेंगे निवेश के नए द्वार

Wed, 29 Jul 2026 12:21 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 29 Jul 2026 12:21 PM IST
सार

भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ की गतिविधियां तेज हुई हैं। इक्विरस की रिपोर्ट के अनुसार, 245 कंपनियां कतार में हैं और 175 को सेबी से मंजूरी मिल चुकी है। अगस्त 2026 में जेप्टो, शिपरॉकेट समेत कई कंपनियों के आईपीओ आएंगे, जिनसे 25,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए जाएंगे। आइए इस बारे में विस्तार से सबकुछ जानते हैं। 

विज्ञापन
Know all about upcoming IPO News which companies are going to launch there share in IPO in upcoming months
अपकमिंग आईपीओ - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की गतिविधियां फिर से तेज हो गई हैं। इक्विरस की रिपोर्ट के अनुसार, कुल 245 कंपनियों ने बाजार नियामक सेबी के पास अपने मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किए हैं। इनमें से 175 कंपनियों को सेबी से पूंजी जुटाने की मंजूरी मिल चुकी है। यह निवेशकों के लिए आने वाले समय में कई नए निवेश के अवसर खोल सकता है।

विज्ञापन


साल 2026 के बाकी बचे समय में शेयर बाजार में आईपीओ की लंबी कतार देखने को मिल सकती है। इक्विरस की इक्विटी कैपिटल मार्केट्स ट्रैकर- जून 2026 रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 70 मसौदा पत्रों पर अभी भी सेबी के अवलोकन का इंतजार है। जिन कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिली है, उनमें से 39 की वैधता सितंबर तक समाप्त हो जाएगी। 45 की वैधता दिसंबर तक और बाकी 91 कंपनियों की मंजूरियां उसके बाद समाप्त होंगी।
विज्ञापन


वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत का शेयर बाजार मजबूत बना हुआ है। इसका मुख्य कारण घरेलू निवेशकों की लगातार भागीदारी और कंपनियों की लंबी कतार है। बाजार में निवेशकों का बढ़ता भरोसा भी इस तेजी का एक कारण है। वित्त वर्ष 2025-26 आईपीओ के लिहाज से पिछले तीन वित्त वर्षों में सबसे मजबूत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीओ बाजार में कब लौटी रफ्तार?

जून 2026 में आईपीओ बाजार की गतिविधियों ने एक बार फिर गति पकड़ी। अमेरिका-ईरान संघर्षविराम के बाद वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता कम हुई। इससे बाजार का माहौल बेहतर हुआ और कंपनियों ने प्राथमिक बाजार का रुख किया। हालांकि, आईपीओ आने की गति अभी भी सितंबर 2025 के उच्च स्तर से कम है। उस समय 25 कंपनियों ने बाजार में दस्तक दी थी। बाजार में स्थिरता आने के साथ नई कंपनियां धीरे-धीरे सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रही हैं।

इस साल कितने आईपीओ आ चुके हैं?

बाजार में स्थिरता और निवेशकों की भावना में सुधार के कारण कई कंपनियां आगे बढ़ रही हैं। इस साल अब तक 36 कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आ चुकी हैं। इनमें से 9 कंपनियां तो इसी महीने (जुलाई 2026) शामिल हैं। मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज 29 जुलाई को अपना आईपीओ खोलेगी। जुनिपर ग्रीन एनर्जी 30 जुलाई को अपना सार्वजनिक निर्गम शुरू करेगी। एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स भी जल्द ही अपना आईपीओ लॉन्च करेगी।

अगस्त में कौन सी कंपनियां ला रही हैं आईपीओ?

अगले महीने शेयर बाजार में आईपीओ की एक लंबी कतार देखने को मिलेगी। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो, लॉजिस्टिक्स कंपनी शिपरॉकेट और हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ट्रू होम फाइनेंस शामिल हैं। इनके साथ एक दर्जन से ज्यादा अन्य कंपनियां भी आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। इन सभी आईपीओ के जरिये कुल 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाई जा सकती है। जेप्टो 8,010 करोड़ रुपये तक का सबसे बड़ा फ्रेश निर्गम और 11.34 करोड़ इक्विटी शेयरों का बिक्री प्रस्ताव लाएगी। इनोवेटिव्यू इंडिया (2,000 करोड़ रुपये) और मिल्की मिस्ट डेयरी फूड (1,553 करोड़ रुपये) भी बाजार में आने को तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed