सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   india gulf nations trade supply chain ceasefire update

पश्चिम एशिया संकट: सीजफायर के बाद भारत ने कसी कमर, व्यापार के लिए बनाई कार्य योजना

आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Fri, 10 Apr 2026 08:45 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने खाड़ी देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सीजफायर के बाद व्यापारिक रिश्तों को सामान्य करने पर चर्चा की। भारत ने खाड़ी क्षेत्र को आवश्यक खाद्य वस्तुओं की अटूट आपूर्ति का भरोसा दिया है। 

india gulf nations trade supply chain ceasefire update
पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

खाड़ी क्षेत्र में बदलते राजनीतिक हालातों के बीच भारत ने अपनी आर्थिक सुरक्षा और व्यापारिक रिश्तों को लेकर बड़ी पहल की है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को खाड़ी क्षेत्र के प्रमुख देशों के साथ उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठकें कीं। इस बातचीत का मुख्य केंद्र हाल ही में हुए सीजफायर के बाद आपूर्ति श्रृंखला को फिर से पटरी पर लाना रहा।
Trending Videos


शांति ही तरक्की का एकमात्र रास्ता: पीयूष गोयल
खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के महासचिव जसीम मोहम्मद अल बुदैवी के साथ बातचीत के दौरान पीयूष गोयल ने क्षेत्र में शांति बहाली पर खुशी जताई। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सीजफायर स्थायी शांति और स्थिरता का रास्ता साफ करेगा। गोयल ने कहा कि मतभेदों को सुलझाने के लिए 'संवाद' ही एकमात्र सही रास्ता है। भारत और जीसीसी देशों के बीच सदियों पुराने संबंध हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के बीच का आपसी जुड़ाव ही हमारे आर्थिक रिश्तों की मजबूती का आधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी सामानों की कमी नहीं होने देगा भारत
बैठक में आपूर्ति और खाद्य सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया कि भारत किसी भी तरह की व्यापारिक बाधा को दूर करने के लिए पूरी तरह तैयार है और खाड़ी देशों को आवश्यक खाद्य वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। उन्होंने जीसीसी देशों की ओर से रसद जाल यानी कि 'लॉजिस्टिक्स नेटवर्क' को मजबूत करने और वैकल्पिक व्यापारिक मार्ग तलाशने के प्रयासों की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें: Khaby Lame Divorce: सबसे मशहूर टिकटॉकर की पत्नी ने तलाक के बाद मांगी आधी जायदाद, सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

यूएई और बहरीन के साथ खास रणनीति
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ बातचीत में भारत ने हाल के हमलों की कड़ी निंदा की। पीयूष गोयल ने कहा कि व्यापार के निरंतर प्रवाह से ही दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध मजबूत रहेंगे। उन्होंने संकट के समय भारतीय प्रवासियों की मदद के लिए यूएई नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया। 

बुनियादी ढांचे पर होने वाले हमले स्वीकार्य नहीं- गोयल
वहीं बहरीन के साथ हुई चर्चा में समुद्री रास्तों की सुरक्षा और स्थिरता पर जोर दिया गया। गोयल ने कहा कि समुद्री सुरक्षा और बुनियादी ढांचे पर होने वाले हमले किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं। भारत पूरी मजबूती के साथ बहरीन और क्षेत्र की सुरक्षा के पक्ष में खड़ा है। खाड़ी देश भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। युद्ध जैसे हालातों के बाद अक्सर आपूर्ति श्रृंखला टूटने का खतरा रहता है, जिससे महंगाई और सामानों की किल्लत बढ़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed