सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's trade policies to be reviewed at WTO in July, focus on digital reforms of customs

Trade: जुलाई में डब्ल्यूटीओ में होगी भारत की व्यापार नीतियों की समीक्षा, कस्टम्स के डिजिटल सुधारों पर फोकस

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 26 Feb 2026 03:14 PM IST
विज्ञापन
सार

डब्ल्यूटीओ में जुलाई में भारत की 8वीं व्यापार नीति की समीक्षा होगी। इससे पहले भारत ने डिजिटल कस्टम्स सुधार, ट्रेड फैसिलिटेशन एग्रीमेंट के सफल क्रियान्वयन और ‘फेसलेस, पेपरलेस’ कस्टम्स सिस्टम को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया, जिसमें करीब 40 देशों ने रुचि दिखाई।

India's trade policies to be reviewed at WTO in July, focus on digital reforms of customs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में भारत की 8वीं व्यापार नीति की समीक्षा जुलाई में होगी। इसमें देश की व्यापार नीतियों की व्यापक सहकर्मी समीक्षा की जाएगी। वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस समीक्षा से पहले भारत ने अपने डिजिटल सीमा शुल्क सुधारों और व्यापार सुविधा समझौते (टीएफए) के क्रियान्वयन को वैश्विक मंच पर प्रमुखता से प्रस्तुत किया है।

Trending Videos

विशेष ट्रेड फैसिलिटेशन सत्र 

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) के सदस्य (कस्टम्स) सुरजीत भुजबल के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने डब्ल्यूटीओ में आयोजित विशेष ट्रेड फैसिलिटेशन सत्र में भारत के ‘फेसलेस, कॉन्टैक्टलेस और पेपरलेस’ कस्टम्स इकोसिस्टम और व्यापक डिजिटलीकरण पर प्रकाश डाला। यह सत्र 24 फरवरी को आयोजित किया गया था। इसमें लगभग 40 देशों के प्रतिनिधियों और डब्ल्यूटीओ सचिवालय की सक्रिय भागीदारी रही, जो भारत के सुधारों में वैश्विक रुचि को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने अपनी 100% प्रतिबद्धताओं को तय समयसीमा में अधिसूचित किया

वित्त मंत्रालय के अनुसार, भारत ने डब्ल्यूटीओ के टीएफए के तहत अपनी 100 प्रतिशत प्रतिबद्धताओं को तय समयसीमा में अधिसूचित कर दिया है और अब राष्ट्रीय ट्रेड फैसिलिटेशन एक्शन प्लान (NTFAP 3.0) के तहत ‘टीएफए प्लस’ उपायों की ओर बढ़ रहा है, ताकि वैश्विक सर्वोत्तम मानकों के अनुरूप व्यापार प्रक्रियाओं को और सरल बनाया जा सके।


सत्र के दौरान भारतीय कस्टम्स ने ‘होल-ऑफ-गवर्नमेंट’ दृष्टिकोण, एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, पारदर्शिता और सीमा-पार व्यापार प्रक्रियाओं को सरल बनाने के प्रयासों को रेखांकित किया। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक दशक में कस्टम्स के डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण से व्यापार वृद्धि, कम लेनदेन लागत और तेज क्लीयरेंस समय में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, जिससे भारत का वैश्विक वैल्यू चेन में एकीकरण भी मजबूत हुआ है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed