सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Oil said there is no shortage of LPG in the country, 28 lakh cylinders are being delivered every day

LPG Crisis: इंडियन ऑयल बोली देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं, हर रोज 28 लाख सिलिंडर की हो रही डिलिवरी

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Fri, 03 Apr 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
सार

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा कि देश में एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और रोज़ करीब 28 लाख सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं। कंपनी ने कालाबाजारी पर सख्ती बढ़ाते हुए कार्रवाई की है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने व घबराकर बुकिंग न करने की अपील की है।

Indian Oil said there is no shortage of LPG in the country, 28 lakh cylinders are being delivered every day
एलपीजी गैस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

वैश्विक ऊर्जा बाजार में भू-राजनीतिक तनाव के बीच भी देश में रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

Trending Videos

रोजाना कितने सिलिंडरों की हो रही डिलिवरी?

कंपनी के अनुसार, फिलहाल रोजाना करीब 28 लाख एलपीजी सिलिंडर की डिलिवरी की जा रही है, जो हालिया वैश्विक तनाव से पहले के सामान्य स्तर के बराबर है। इंडियन ऑयल ने बताया कि एलपीजी आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है ताकि देशभर में किसी भी तरह की कमी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिजिटल माध्यम से कितनी हो रही बुकिंग?

कंपनी ने उपभोक्ताओं को एसएमएस और आईवीआरएस जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया है। वर्तमान में लगभग 87% बुकिंग डिजिटल माध्यम से हो रही हैं। साथ ही, डिलीवरी की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए डीएसी ओटीपी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) प्रणाली लागू की गई है।

कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ हो रही कार्रवाई 

इंडियन ऑयल ने यह भी बताया कि कुछ एलपीजी वितरकों द्वारा कालाबाजारी और जमाखोरी जैसी शिकायतें सामने आई हैं। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 7,500 से अधिक निरीक्षण किए गए हैं, जिनमें 141 वितरकों पर कार्रवाई हुई है और पांच को निलंबित किया गया है।


कंपनी ने अन्य तेल विपणन कंपनियों और राज्य सरकारों के साथ मिलकर अभियान चलाया है, जिसके तहत करीब 68,000 छापे मारे गए। इस दौरान 855 एफआईआर दर्ज की गईं और 48,000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए गए।

कंपनी ने उपभोक्ताओं से की क्या अपील?

इंडियन ऑयल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर बुकिंग या स्टॉक न करें। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू बनी रहेगी।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed