सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Is It Wise to Rely on AI for Investment Decisions?

AI के भरोसे निवेश कितना सही?: जानिए क्यों मशीन नहीं समझ सकती आपके पैसे और भविष्य की जरूरतें

द बोनस, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Mon, 23 Mar 2026 06:20 AM IST
विज्ञापन
सार

निवेश की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का शोर है। लोग मशीन से पूछकर पैसा लगा रहे हैं, लेकिन क्या यह सही है?

Is It Wise to Rely on AI for Investment Decisions?
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया बदल गई है। मशीनी दिमाग यानी AI का जमाना है, जो पलक झपकते ही दुनिया भर के आंकड़े खंगाल देता है। लोग अब अपनी जीवन भर की जमापूंजी यानी म्यूचुअल फंड निवेश के लिए भी इन्हीं मशीनों से सलाह ले रहे हैं। देखने में लुभावना लगता है, एक ऐसा सहायक जो 24 घंटे हाजिर है, जिसे बाजार के हर उतार-चढ़ाव की खबर है और जो मुफ्त में सलाह दे रहा है।
Trending Videos


सवाल है क्या यह मशीनी दिमाग आपके सपनों और आपकी जरूरतों को समझ सकता है? सीधा जवाब है, बिल्कुल नहीं!
 
मशीन क्यों नहीं बन सकती आपकी मार्गदर्शक? एक ऐसा आहार विशेषज्ञ जो सेहत, बीमारियों या आपकी पसंद-नापसंद के बारे में पूछे बिना ही एक जैसा पर्चा थमा दे। क्या वह आपकी सेहत सुधार पाएगा? निवेश भी बिल्कुल वैसा ही है। हर इन्सान की जरूरत, उम्र और पारिवारिक जिम्मेदारी अलग होती है। मशीनी सलाहकारों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि वे 'एक ही लाठी से सबको हांकते' हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्यों ये मशीनी औजार एक तजुर्बेकार सलाहकार की जगह कभी नहीं ले सकते?
व्यक्तिगत जानकारी का अभाव

मशीन पुराने आंकड़ों और रुझानों का विश्लेषण करती है। मशीन यह नहीं जानती कि आपके पास निवेश के लिए कितना समय है या कितना घाटा सह सकते हैं। एक अच्छा सलाहकार आपसे बात करता है, आपके भविष्य के लक्ष्यों को समझता है और फिर आपके लिए एक विशेष योजना तैयार करता है।

संवेदना और समझ की कमी
जब बाजार गिरता है और पोर्टफोलियो लाल निशान में होता है, तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। उस वक्त एक मशीनी चैटबॉट आपको वह ढांढस नहीं बंधा सकता जो एक इन्सान दे सकता है। बाजार की गिरावट में जब आप घबराकर अपना निवेश बेचने की सोचेंगे, तब एक सलाहकार ही आपको सही और गलत का फर्क समझा कर अनुशासन में रख पाएगा।

पुराने आंकड़ों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा
मशीनी दिमाग पूरी तरह से इतिहास पर निर्भर है। बाजार में कल क्या होगा, यह हमेशा बीते हुए कल जैसा नहीं होता। अचानक आए वैश्विक बदलाव, युद्ध या नई सरकारी नीतियां मशीनों के गणित को फेल कर सकती हैं। एक अनुभवी इन्सान इन बदलावों को भांप सकता है और तुरंत अपनी रणनीति बदल सकता है।

मशीनी पक्षपात का खतरा
आर्टिफिशियल मशीन वैसी ही सलाह देगी जैसा उसे सिखाया गया है। अगर उसे सिखाने वाले आंकड़ों में कोई कमी रह गई, तो उसकी सलाह भी पक्षपाती हो सकती है। वह किसी खास तरह की स्कीम की तरफ झुकी हो सकती है, जो शायद आपके लिए सही न हो।

सलाहकार का सही चुनाव जरूरी
यह जरूरी नहीं है कि हर इन्सान सही सलाह दे। बाजार में ऐसे भी लोग हैं, जो सिर्फ अपना कमीशन बनाने के लिए गलत फंड बेच देते हैं। इसलिए, यह बहुत जरूरी है कि आप केवल सेबी पंजीकृत निवेश सलाहकारों के पास ही जाएं। ये वे लोग हैं जो सरकार के कड़े नियमों और पारदर्शिता के दायरे में रहकर काम करते हैं। इनका उद्देश्य उत्पाद बेचना नहीं, बल्कि आपके लक्ष्यों को पूरा करना होता है।

AI को बनाएं अपना 'को-पायलट'
  • मशीनी दिमाग यानी AI आपके ज्ञान को बढ़ाने, जानकारी जुटाने और तुलना करने के लिए एक बेहतरीन औजार हो सकता है।
  • इसे एक 'को-पायलट' की तरह इस्तेमाल कीजिए, लेकिन अपनी गाड़ी की स्टीयरिंग इसके हाथ में मत दीजिए।
अस्वीकरण: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य पढ़ने के उद्देश्यों के लिए है। यह दस्तावेज सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी, आंतरिक रूप से विकसित डाटा और अन्य स्रोतों के आधार पर तैयार किया गया है जिन्हें विश्वसनीय माना जाता है। इस जानकारी को प्राप्त करने वालों को सलाह दी जाती है कि वे स्वयं के विश्लेषण, व्याख्या और जांच पर भरोसा करें।
  • आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड की एक निवेशक शिक्षा और जागरूकता पहल। सभी निवेशकों को एक बार 'केवाईसी' प्रक्रिया से गुजरना होगा। निवेशक केवल सेबी (SEBI) पंजीकृत म्यूचुअल फंड में ही निवेश करें।
  • केवाईसी, सेबी पंजीकृत म्यूचुअल फंड की सूची और सेबी स्कोर्स (SCORES) पोर्टल के विवरण सहित शिकायतों के निवारण के बारे में अधिक जानकारी के लिए, इस लिंक पर जाएं: https://mutualfund.adityabirlacapital.com/Investor-Education/education/kyc-and-redressal
  • म्यूचुअल फंड निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन हैं, योजना से संबंधित सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें।
अन्य वीडियो:-


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed