ATF Price Cut: कमर्शियल LPG सिलिंडर के बाद एटीएफ कीमतों में भी कटौती, जेट ईंधन पांच रुपये सस्ता; नई कीमत क्या?
अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में नरमी के चलते आज जेट ईंधन यानी एयर टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में भी 5 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आई है। अब नई कीमत 110 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें कम होने की वजह से बुधवार को जेट फ्यूल यानी एयर टरबाइन फ्यूल (ATF) की कीमत में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। पीटीआई के मुताबिक इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया कि दिल्ली में एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमत अब 110 रुपये प्रति लीटर है। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल टकराव से उपजे संकट के कारण जेट फ्यूल की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद यह पहली कटौती है। बता दें कि ईरान और अमेरिका के बीच 111 दिनों की जंग के बाद टकराव रोकने का समझौता बना था। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण है।
कच्चे तेल की कीमतों में कितनी गिरावट?
अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध को लेकर शांति वार्ता होने से मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव कम हो गया है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। ब्रेंट क्रूड का दाम पिछले एक महीने में करीब 23 प्रतिशत कम हो गया है, मौजूदा समय में ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 73.21 डॉलर प्रति बैरल पर है। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतों में भी बीते एक महीने में करीब 25 प्रतिशत की बड़ी गिरावट देखी गई है। इससे डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर्स का दाम घटकर 70 डॉलर प्रति बैरल के नीचे 69.73 डॉलर प्रति बैरल पर गया है।
कीमतों में कटौती का लाभ कहां मिलेगा?
एटीएफ की कीमतों में कटौती से इतर भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन वितरक कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में प्रति लीटर की कटौती का एलान भी किया। यह कटौती कंपनी के देशभर में मौजूद रिटेल नेटवर्क पर तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। पश्चिम एशिया में तनावपूर्ण माहौल के बावजूद ईरान-अमेरिका के बीत पहले जिनेवा में समझौता वार्ता हुई। अब अगले दौर की बातचीत कतर में होनी है। इसी बीच कीमतों में कटौती को सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Cut: नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, अन्य कंपनियों की नई दरों पर टिकी नजरें
सरकारी कंपनियों की कीमतों में कितने बदलाव?
हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दिल्ली में पेट्रोल का दाम 102.12 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपए प्रति लीटर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें- Commercial LPG Cylinder: 19 KG के LPG कमर्शियल सिलिंडर का दाम ₹183 घटा, दिल्ली में 2930 रुपये नई कीमत
कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कितनी कटौती?
इसके अलावा, तेल वितरक कंपनियों ने एक जुलाई से कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कटौती का एलान किया है। इससे राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर का दाम 183.50 रुपए घटकर 2,930 रुपए हो गया है, जो कि पहले 3,113.50 रुपए था। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उसे 942 रुपए पर स्थिर रखा गया है।