Commercial LPG Cylinder: 19 KG के LPG कमर्शियल सिलिंडर का दाम ₹183 घटा, दिल्ली में 2930 रुपये नई कीमत
एक बड़ी राहत के तौर पर, तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। इस फैसले से रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें आज, 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेल वितरक कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में यह सिलिंडर अब 2,930 रुपये का हो गया है, जो कि पहले 3,113.50 रुपए था। इस राहत से होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा फायदा मिलेगा, जहां कमर्शियल गैस सिलिंडर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि कीमतों में यह कटौती कारोबारियों की लागत कम करने में मददगार साबित होगी।
इस साल पहली बार हुई गिरावट
वहीं, कोलकाता में इसका दाम 3,255.50 रुपए से घटकर 3,081.50 रुपए हो गया है। पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी की कीमत कम होकर 3,227 रुपए हो गई है। इस साल कमर्शियल गैस की कीमतों में पहली बार गिरावट हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिसंबर 2025 में 1,580.50 रुपए थी, जो नए साल की शुरुआत के साथ 1 जनवरी 2026 को बढ़कर 1,691.50 रुपए हो गई। इसके बाद 1 फरवरी को कीमत बढ़कर 1,740.50 रुपए पहुंच गई।
रेस्टोरेंट-होटल कारोबार के लिए राहत की खबर
तेल मार्केटिंग कंपनियों के इस फैसले से रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें आज, 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली-एनसीआर में दो-तीन दिन में मानसून की उम्मीद, असम और अरुणाचल में बाढ़-बारिश से जनजीवन प्रभावित
एक महीने पहले बढ़े थे सिलिंडर के दाम
इससे पहले 1 जून को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में यह 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये और कोलकाता में 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये का हो गया था।
वहीं, सरकार ने घरेलू एलपीजी की कीमतों को स्थिर रखा है। नई दिल्ली में घरेलू एलपीजी की कीमत 942 रुपए है। इससे पहले 7 मार्च को 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए और 7 जून को 29 रुपए का इजाफा किया गया था।