Hindi News
›
Video
›
India News
›
Rules changed from July 1: Gas cylinder prices reduced; major decision taken on diesel too.
{"_id":"6a4489d91c17d166290bb86e","slug":"rules-changed-from-july-1-gas-cylinder-prices-reduced-major-decision-taken-on-diesel-too-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"1 जुलाई से बदले नियम: गैस सिलिंडर के दाम घटे, डीजल पर भी हुआ बड़ा फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
1 जुलाई से बदले नियम: गैस सिलिंडर के दाम घटे, डीजल पर भी हुआ बड़ा फैसला
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Wed, 01 Jul 2026 09:00 AM IST
जुलाई महीने की शुरुआत आम लोगों और व्यापार जगत के लिए राहत भरी खबरों के साथ हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती कर दी है, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 3,113.50 रुपये से घटकर 2,930 रुपये हो गई है। हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। साथ ही सरकार ने डीजल बिक्री पर लगी सीमा भी हटा दी है, जिससे वाहन चालकों, किसानों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत मिलेगी। पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं दूसरी ओर कुछ फैसलों का असर जेब पर पड़ सकता है। सरकार ने पेट्रोल निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है ताकि घरेलू बाजार में पर्याप्त सप्लाई बनी रहे। इसके अलावा कई ऑटो कंपनियों ने 1 जुलाई से नई कारों की कीमतें बढ़ा दी हैं, जिससे वाहन खरीदना महंगा हो सकता है। कुल मिलाकर जुलाई की शुरुआत गैस और ईंधन में राहत, लेकिन ऑटो सेक्टर में बढ़ते खर्च के संकेत लेकर आई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।