Dausa Bus Accident Live: ऋषिकेश से इंदौर जा रही बस ट्रक से टकराकर धधकी, आठ की मौत; एमपी के 12 लोग घायल
Dausa Bus Fire Accident Live :नमस्कार! राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ऋषिकेश से इंदौर जा रही एक स्लीपर बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हुई। इसके बाद भीषण आग लग गई। आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। राहत-बचाव कार्य चल रहा है। हादसे से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहिए अमर उजाला के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; एसपी बोले- आठ लोगों की मौत हुई
दौसा के पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि हंस ट्रेवल्स की बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। हादसे में पांच यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, दो लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; इमरजेंसी गेट नहीं खुलने के कारण यात्री नहीं निकल सके
दौसा बस हादसे को लेकर विधायक दीनदयाल बैरवा ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद बस में आग तेजी से फैल गई, लेकिन इमरजेंसी गेट नहीं खुलने के कारण यात्री समय रहते बाहर नहीं निकल सके। उनके अनुसार यदि आपातकालीन निकास द्वार खुल जाता, तो कई यात्रियों की जान बचाई जा सकती थी। विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बस की सुरक्षा व्यवस्था की भी पड़ताल कराने की मांग की है।Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; एमपी के 12 लोग घायल
दौसा बस हादसे की जांच कर रहे एएसआई समूदर सिंह ने बताया कि बस नंबर AR-11P-6565 में चालक और परिचालक सहित कुल 39 लोग सवार थे। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।घायल यात्रियों की सूची
- याचिका (7), पुत्री दीपक तंवर, ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- नेहा (26), ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- दिशा (19), पुत्री संजय, नंदा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- सुवानंद (25), पुत्र राजेश, सुदामा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- प्रदीप (26), पुत्र नरेंद्र, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- महक (22), पुत्री महेश, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- योगानी (21), पुत्री सेलेन्द्र, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- जितेंद्र पांडे (45), दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी इंदौर
- अभिनव पांडे (13), पुत्र जितेंद्र, दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी इंदौर
- विशुलाल (65), पुत्र बलवंत सिंह, भिलसेड़ी (मध्य प्रदेश)
- शिखा (31), नीम का थाना, सीकर (राजस्थान)
- चंद्रप्रकाश (66), पुत्र हीरालाल, डबरा (मध्य प्रदेश)
- दिव्या (25), पुत्री दीपक, बड़वाह (मध्य प्रदेश) - हालत गंभीर
ये यात्री लापता
- निर्मला, पत्नी चंद्रप्रकाश, इंदौर
- प्रियंका (33), पत्नी जितेंद्र पांडे, बड़वाह (मध्य प्रदेश)
- भूमि (20), पुत्री भारत भोर, बजरंग नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- दीपू (60), पुत्र नरवत सिंह, रामपुरा कला, सीहोर (मध्य प्रदेश)
जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि सभी आठ लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि 13 घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि चार शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में डीएनए जांच की भी आवश्यकता पड़ सकती है।
Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; पीसीसी चीफ ने दुख जताया
दौसा हादसे को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर दौसा के पास बस व ट्रेलर की टक्कर में कई लोगों की मृत्यु एवं घायल होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मृतकों के परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करने एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; सचिन पायलट ने जताया दुख
दौसा में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक्स पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु और घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, ईश्वर उन्हें संबल प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।क्षतिग्रस्त बस
जांच के लिए हाई लेवल कमेटी गठित
जारी आदेश के अनुसार जांच समिति में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (लालसोट), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दौसा), प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (दौसा), उपखंड मजिस्ट्रेट (बांदीकुई), उपखंड मजिस्ट्रेट (बसवा), अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग (सदस्य सचिव, सड़क सुरक्षा समिति), मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (दौसा) तथा प्रभारी iRAD, एनआईसी दौसा को सदस्य बनाया गया है।
प्रशासन का कहना है कि समिति दुर्घटना के तकनीकी, प्रशासनिक और सुरक्षा संबंधी सभी पहलुओं की जांच करेगी। हादसे के कारणों, राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा के साथ-साथ भविष्य में इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुझाव भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे। जिला कलेक्टर ने समिति को निर्देश दिए हैं कि जांच पूरी कर विस्तृत प्रतिवेदन यथाशीघ्र प्रस्तुत किया जाए।
सांसद मुरारी लाल मीणा बोले- मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका
सांसद मुरारी लाल मीणा ने बताया कि बस में 37 यात्रियों ने ऑनलाइन बुकिंग करवाई थी। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन को यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल सभी शवों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। कई शव बुरी तरह झुलस गए हैं, ऐसे में उनकी पहचान के लिए डीएनए सैंपलिंग की आवश्यकता पड़ सकती है।क्या बोलीं दौसा कलेक्टर
दौसा कलेक्टर सौम्या झा ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए सभी शवों के सैंपल आज ही फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे। उम्मीद है कि आज देर रात या बुधवार सुबह तक सभी मृतकों की पहचान हो जाएगी। अभी तक तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है, लेकिन प्रशासन सभी मृतकों के नामों की आधिकारिक सूची एक साथ जारी करेगा।ये भी पढ़ें- Rajasthan Bus Truck Collision: इंदौर जा रही बस में ट्रक से टक्कर के बाद लगी भयंकर आग, आठ लोगों की मौत;तस्वीरें
दौसा सांसद बोले- ज्यादातर मध्य प्रदेश के लोग
दौसा कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा कि रात को तीन बजे के आसपास बहुत दुखद दुर्घटना हुई है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि बस में कुल कितने लोग सवार थे। 8 शव मिले हैं, जो जल गए हैं। 11 व्यक्ति अस्पताल में भर्ती हैं। ये लोग हरिद्वार से आ रहे थे। ज्यादातर लोग मध्य प्रदेश के हैं, कुछ लोग महाराष्ट्र के हैं। जिला कलेक्टर, एसपी सब मौके पर हैं।#WATCH | दौसा, राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 1, 2026
दौसा कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा ने कहा, "...रात को 3 बजे के आसपास बहुत दुखद दुर्घटना हुई है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि बस में कुल कितने लोग सवार थे। 8 शव मिले हैं, जो जल गए हैं। 11… pic.twitter.com/2GfbMRJQG8
ये भी पढ़ें- इंदौर जा रही बस में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगी भीषण आग, आठ श्रद्धालुओं की मौत; पांच जिंदा जले