पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Husband, Wife and Two Children Cremated on a Single Pyre Village Breaks Down in Tears in pali

राजस्थान: एक ही चिता पर पति-पत्नी और दो बच्चों का अंतिम संस्कार, अपनों के शव देख फूट-फूटकर रोया गांव

Wed, 01 Jul 2026 12:23 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 12:23 PM IST
सार

Rajasthan: पाली जिले के बीठू गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों का अंतिम संस्कार किया गया, जिससे पूरा गांव शोक में डूब गया। फतेहगढ़ में गेनाराम ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और पुलिस जांच जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Rajasthan Husband, Wife and Two Children Cremated on a Single Pyre Village Breaks Down in Tears in pali
पाली में एक ही परिवार के चार सदस्यों का अंतिम संस्कार हुआ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पाली के रोहट उपखंड के बीठू गांव में बुधवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब फलोदी जिले के देचू थाना क्षेत्र स्थित फतेहगढ़ में मृत मिले एक ही परिवार के चार सदस्यों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। मंगलवार देर रात चारों के शव पैतृक गांव बीठू लाए गए, जिसके बाद बुधवार सुबह अंतिम संस्कार के दौरान पूरा गांव गमगीन माहौल में डूब गया।
विज्ञापन


तीनों के शव खाट पर मिले, गेनाराम फंदे पर मिला
जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना में गेनाराम (35) ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी (32), पुत्री खुशबू (13) और पुत्र किशन (10) की हत्या करने के बाद स्वयं फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मंगलवार की सुबह तीनों के शव घर में खाट पर पड़े मिले, जबकि गेनाराम का शव पास ही फंदे से लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन


दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले गेनाराम ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की गला घोंटकर हत्या की और बाद में आत्महत्या कर ली। परिवार मूल रूप से पाली जिले के रोहट उपखंड के बीठू गांव का निवासी था और वर्तमान में फतेहगढ़ में खेत पर रहकर खेती-बाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी की मानसिक स्थिति नहीं थी ठीक
परिजनों के अनुसार, गेनाराम की पत्नी की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी, जिससे परिवार लंबे समय से तनाव में था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले परिवार बीठू गांव भी आया था, जहां कुलदेवी के स्थान पर पूजा-अर्चना की गई और परिजनों के साथ कुछ समय बिताने के बाद वे वापस लौट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed