पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba heavy rain salooni lanot phagdog chamba tissa road blocked himachal

हिमाचल में बारिश का कहर: चंबा के सलूणी में घरों में घुसा मलबा, पंगोला नाला के पास चंबा-तीसा मार्ग बंद

Wed, 01 Jul 2026 09:54 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 01 Jul 2026 09:54 AM IST
सार

चंबा जिले में लगातार बारिश से सलूणी उपमंडल के लनोट और फगड़ोग गांवों में घरों में मलबा और पानी घुस गया, जिससे कई परिवार प्रभावित हुए। पंगोला नाला के पास मलबा आने से चंबा-तीसा मुख्य मार्ग बंद हो गया और 25 से अधिक पंचायतों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रशासन ने राहत और सड़क बहाली कार्य शुरू कर दिया है तथा लोगों से मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
chamba heavy rain salooni lanot phagdog chamba tissa road blocked himachal
सलूणी में घरों में घुसा मलबा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चंबा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सलूणी उपमंडल की ग्राम पंचायत लनोट के लनोट और फगड़ोग गांवों में मलबा और बारिश का पानी घरों में घुसने से लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। वहीं, पंगोला नाला के पास मलबा और पत्थर आने से चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है।

विज्ञापन




फगड़ोग गांव में तानी पुत्र कंठ और नारद पुत्र लछमण के मकानों में भारी मात्रा में मलबा और पानी घुस गया। इस घटना में दोनों परिवारों को नुकसान पहुंचा है। नारद पुत्र लछमण के मकान में दरारें भी आ गई हैं, जिससे मकान को सबसे अधिक क्षति पहुंची है।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत लनोट के प्रधान देसराज मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बादल फटने जैसी स्थिति बनने के बाद अचानक भारी मात्रा में मलबा आया, जिससे दोनों मकानों को नुकसान पहुंचा। मामले की जानकारी प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पंगोला नाला के पास भारी मात्रा में मलबा और पत्थर आने से चंबा-तीसा मुख्य मार्ग बंद हो गया। इसके कारण करीब 25 से अधिक पंचायतों के लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। तीसा, सनवाल, बैरागढ़, बौंदेड़ी, खजुआ, बिहाली, देवीकोठी, सेईकोठी और झज्जाकोठी सहित कई क्षेत्रों का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है। सड़क के दोनों ओर वाहन फंस गए हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं हुई हैं। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों की टीमें सड़क बहाल करने और राहत कार्य में लगी हैं। उन्होंने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed