पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Relief for LPG consumers, purchase limit on commercial cylinders lifted in the state

हिमाचल: एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत, प्रदेश में व्यावसायिक सिलिंडर की खरीद सीमा हटी

Wed, 01 Jul 2026 05:35 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, चंबा।
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Jul 2026 05:35 AM IST
सार

 व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलिंडरों की खरीद पर लगाई गई सीमा हटा दी गई है। सरकार के इस फैसले से हजारों होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों को बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
Himachal: Relief for LPG consumers, purchase limit on commercial cylinders lifted in the state
एलपीजी सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलिंडरों की खरीद पर लगाई गई सीमा हटा दी गई है। सरकार के इस फैसले से हजारों होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों को बड़ी राहत मिली है। अब वे पहले की तरह बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के अपनी आवश्यकता के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलिंडर खरीद सकेंगे। खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसी परिस्थितियों के चलते गैस आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर सरकार ने व्यावसायिक सिलिंडरों की खरीद पर 50 प्रतिशत की सीमा तय की थी। इसके अलावा सिलिंडर लेने के लिए होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों को आवेदन देना पड़ता था।

विज्ञापन

आवेदन के सत्यापन के बाद ही सिलिंडरों की आपूर्ति की जाती थी, जिससे कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति सामान्य होने और आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के बाद सरकार ने यह प्रतिबंध हटा दिया है। अब व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति पहले की तरह सुचारु रूप से की जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में पर्यटन सीजन चल रहा है। ऐसे में व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की निर्बाध उपलब्धता से होटल, रेस्तरां और ढाबा संचालकों को राहत मिलेगी। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक चंबा करण ठाकुर ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की खरीद पर लगाई गई सीमा हटा दी गई है। अब उपभोक्ता पहले की तरह अपनी आवश्यकता के अनुसार व्यावसायिक सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed