पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP minister Om Prakash Rajbhar wishes birthday to Akhilesh Yadav.

UP: "एसी और पीसी की राजनीति से बाहर निकलो..." अखिलेश के जन्मदिन पर मंत्री राजभर ने कसा तंज, दी "बेशकीमती" सलाह

Wed, 01 Jul 2026 10:52 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 01 Jul 2026 10:52 AM IST
सार

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को तंज कसते हुए जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें बेशकीमती सलाह देते हुए आरामतलबी छोड़ने की अपील की है।

विज्ञापन
UP minister Om Prakash Rajbhar wishes birthday to Akhilesh Yadav.
यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने तंज कसते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। इस मौके पर उन्होंने अखिलेश यादव को आरामतलबी और आलस्य त्यागने की सलाह दी है।

विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर जारी बयान में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
विज्ञापन


बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं...आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे, आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, आलिशान बंगलों में जीवन गुजरा है। हम भला क्या दे सकते हैं आपको। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते एक बेशकीमती सलाह हम आपको दे सकते हैं। इस सलाह को ही जन्मदिन पर मेरी तरफ से उपहार मानिएगा... 

सलाह यही है कि आप अपनी आलसी और आरामतलबी वाली जिंदगी से जितना जल्दी हो सके बाहर निकलिए... एसी और पीसी वाली राजनीति का जितना जल्दी हो सके त्याग करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा...। 

आलस से बाहर निकलकर गांव-देहात की पगडंडियां भी नापिए। गैर-यादव पिछड़ों, गरीबों, दलितों, वंचितों और समाज के हर वर्ग के बीच जाकर, उनके सुख-दुख में शामिल होइए...नये उत्तर प्रदेश को देखिए और समझने का प्रयास कीजिए। 

बस खाली एसी में बैठकर ट्विटर पर खेत-किसान, मेड़-पगडंडी वाला वीडियो मत देखते रहिए... खेत में जाकर खुद किसानी समझिए...

हां... ये हो सकता है कि शुरु-शुरु में मेड़-पगडंडी पर चलते-चलते आपका पैर मुचुक जाए, कांटा धंस जाए। ऊपर से घाम भी लगेगा और पसीना से तर भी हो जाएंगे... लेकिन लगातार कोशिश करते रहेंगे तो एक न एक दिन गांव की राजनीति से प्रदेश की राजनीति का असली रास्ता भी समझ में आ ही जाएगा। 

अखिलेश बाबू, जमीन से जुड़ने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, उसके लिए मेड़ पर गोड़ रगड़ना ही पड़ता है...। हम ही से सीख लीजिए, 48 डिग्री में भी गांव-गांव घूमता हूं। 


बस इतना ही कहना था, आपके लिए यही उचित उपहार है हमारी तरफ से... 

ईश्वर आपको सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

राजभर लगातार अखिलेश यादव पर हमलावर रहे हैं और अखिलेश यादव के लाइफस्टाइल को लेकर लगातार उनको निशाने पर लेते रहे हैं। राजभर ने 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था पर उनका गठबंधन टूट गया और वो योगी सरकार में शामिल हो गए और कैबिनेट मंत्री बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed