पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   pune ketan agrawal murder case siya goyal chetan chaudhary jodhpur udaipur connection

पुणे मर्डर केस: सिया को जोधपुर-उदयपुर घुमाता रहा चेतन, शादी से पहले देखा था डेस्टिनेशन वेडिंग का होटल

Sun, 28 Jun 2026 10:57 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 28 Jun 2026 10:57 PM IST
सार

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के रिश्ते को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। जांच के दौरान पता चला है कि चेतन चौधरी मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले के बिलाड़ा क्षेत्र स्थित पलासनी गांव का रहने वाला है। हत्याकांड से पहले वह सिया गोयल को जोधपुर और उदयपुर घुमाने भी लेकर आया था।

विज्ञापन
pune ketan agrawal murder case siya goyal chetan chaudhary jodhpur udaipur connection
केतन-सिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में आरोपी सिया गोयल और उसके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी के राजस्थान कनेक्शन का खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि चेतन जोधपुर के पलासनी गांव का रहने वाला है और हत्या से पहले वह सिया को जोधपुर और उदयपुर घुमाने लेकर आया था। दोनों ने कथित तौर पर सिया की प्रस्तावित डेस्टिनेशन वेडिंग का होटल भी देखा था।
विज्ञापन


पुणे में हुई दोस्ती, फिर बढ़ीं नजदीकियां
जानकारी के अनुसार, चेतन के पिता का पुणे में ड्राई फ्रूट्स और किराना कारोबार है। उनकी दुकान के सामने ही सिया के पिता का प्रॉपर्टी कारोबार का कार्यालय है। इसी दौरान दोनों परिवारों के बीच संपर्क बना और सिया तथा चेतन की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों एक ही कॉलेज में भी पढ़ते थे।
विज्ञापन


परिवार से छिपकर पहुंचे थे जोधपुर
चेतन के गांव पलासनी में रहने वाले उसके दोस्तों ने बताया कि दिसंबर 2025 में चेतन सिया को लेकर जोधपुर आया था। दोनों ने शहर के एक फाइव स्टार होटल में दो दिन बिताए और मेहरानगढ़ किले सहित कई पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्तों के मुताबिक, जब उन्होंने चेतन से गांव चलने की बात कही तो उसने मना कर दिया। उसने बताया था कि दोनों परिवारों से छिपकर जोधपुर आए हैं और गांव जाने पर रिश्ते की जानकारी घरवालों को लग सकती है। चेतन ने अपने दोस्तों से यह भी कहा था कि सिया को मारवाड़ी संस्कृति, जोधपुर और उदयपुर काफी पसंद हैं।

शादी से पहले बॉयफ्रेंड को दिखाया था डेस्टिनेशन वेडिंग का होटल
सूत्रों के अनुसार, मई 2026 में सिया और चेतन उदयपुर भी गए थे। बताया जा रहा है कि जिस लग्जरी होटल में सिया की डेस्टिनेशन वेडिंग प्रस्तावित थी, उसे दिखाने के लिए वह चेतन को साथ लेकर उदयपुर पहुंची थी। दोनों उसी दिन वापस पुणे लौट गए थे।

सोशल मीडिया पर नहीं दिखी रिश्ते की झलक
दोस्तों का कहना है कि चेतन सोशल मीडिया पर बेहद कम सक्रिय रहता था। उसने कभी भी सिया के साथ अपने संबंधों की तस्वीरें या वीडियो सार्वजनिक मंचों पर साझा नहीं कीं। यही वजह है कि दोनों के रिश्ते की जानकारी सीमित लोगों को ही थी।

चार बहनों का इकलौता भाई है चेतन
चेतन चौधरी चार बहनों का इकलौता भाई है। उसका परिवार कई वर्षों से पुणे में रहकर कारोबार कर रहा है। कोविड काल में व्यापार प्रभावित होने के बाद चेतन ने पढ़ाई छोड़कर पिता के व्यवसाय में हाथ बंटाना शुरू कर दिया था।


यह भी पढ़ें: डमी कैंडिडेट बनकर दिलाई सरकारी नौकरी, दो साल बाद SOG के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी छात्र

'अगर दोषी है तो कानून के अनुसार मिले सजा'
पलासनी गांव में रहने वाले चेतन के ताऊ गुणेशराम ने कहा कि परिवार इस पूरे घटनाक्रम से स्तब्ध है। उनके मुताबिक, चेतन एक साल पहले पढ़ाई छोड़ चुका था और पुणे में कारोबार संभाल रहा था। उन्होंने कहा कि यदि जांच में चेतन दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed