{"_id":"6a422ef3eaa10087640a1d73","slug":"jaipur-tragedy-many-workers-killed-after-under-construction-wall-collapses-several-feared-trapped-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Mon, 29 Jun 2026 02:08 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु सिंह बघेल
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:08 PM IST
सार
जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बेसमेंट में एसटीपी प्लांट की दीवार गिरने से करीब दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
जयपुर में बड़ा हादसा
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित तालामोड़ में निर्माणाधीन अरावली रिसॉर्ट में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। रिसॉर्ट के बेसमेंट में एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक एक दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में दो महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, कुछ अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बेसमेंट में निर्माण कार्य के दौरान अचानक दीवार ढह गई, जिससे वहां मौजूद मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहा है। साथ ही यह भी पड़ताल की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। आशंका है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग दबे हो सकते हैं। उनकी तलाश के लिए इंफ्रारेड कैमरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। एसडीएम राजेंद्र और तहसीलदार सौरभ गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं।