पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Beheaded body sparks sensation police scan 200 CCTV clips mystery of blind murder solved within 48 hours

Jaipur News: सिर कटे शव से फैली सनसनी, पुलिस ने खंगाले 200 CCTV फुटेज; 48 घंटे में खुला ब्लाइंड मर्डर का राज

Sun, 28 Jun 2026 09:50 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sun, 28 Jun 2026 09:50 PM IST
सार

जयपुर दक्षिण जिले के मुहाना थाना क्षेत्र में 25 जून को मिले एक नाबालिग बच्चे के सिर कटे शव मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Beheaded body sparks sensation police scan 200 CCTV clips mystery of blind murder solved within 48 hours
नाबालिग के हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में नाले से सिर और धड़ अलग-अलग मिले नाबालिग के हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने, 150 लोगों से पूछताछ और साइबर जांच के बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों को निरुद्ध किया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि 25 जून को कैश्यावाला गांव स्थित पानी की टंकी के पास नाले में एक बच्चे का शव मिला था। शव के पास ही बच्चे का सिर भी पड़ा मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान पहले से लापता एक नाबालिग के रूप में हुई, जिसके संबंध में पहले ही अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


200 सीसीटीवी फुटेज और 150 लोगों से पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त हेमेंद्र शर्मा के सुपरविजन में मुहाना थाना, जिला विशेष टीम (DST) और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में सादे कपड़ों में निगरानी रखी। जांच के दौरान करीब 150 संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई और कैश्यावाला गांव सहित आसपास लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी जांच से मिला बड़ा सुराग
तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और साइबर विश्लेषण के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जिला विशेष टीम को मिली सूचना के आधार पर तीन नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में हत्या में उनकी संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उन्हें निरुद्ध कर लिया।


यह भी पढ़ें: REET-2022: डमी कैंडिडेट बनकर दिलाई सरकारी नौकरी, दो साल बाद SOG के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी छात्र

हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम, हत्या के पीछे की वजह और इस मामले से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed