{"_id":"6a3ea94d48cf58f50707a91b","slug":"pali-firing-mystery-solved-youth-accidentally-shot-himself-with-illegal-weapon-fabricated-false-story-jodhpur-news-c-1-1-noi1543-4439646-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali News: मोहर्रम की रात गोलीकांड का खुलासा, फर्जी फायरिंग की कहानी रच पुलिस को किया गुमराह, अपने ही हथियार स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali News: मोहर्रम की रात गोलीकांड का खुलासा, फर्जी फायरिंग की कहानी रच पुलिस को किया गुमराह, अपने ही हथियार स
Sat, 27 Jun 2026 03:49 PM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 03:49 PM IST
सार
मोहर्रम की रात फायरिंग का शिकार होने का दावा करने वाले युवक की कहानी पुलिस जांच में झूठी निकली। जांच में सामने आया कि अवैध देशी कट्टे का ट्रिगर गलती से दबने से युवक खुद ही घायल हुआ था। मामले में पुलिस ने हथियार बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के नवलखा रोड पर मोहर्रम की रात गोली लगने से घायल हुए युवक के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि युवक पर किसी ने गोली नहीं चलाई थी, बल्कि उसके पास मौजूद अवैध देशी कट्टे का ट्रिगर गलती से दब जाने से गोली उसकी जांघ में लग गई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद घायल युवक ने पुलिस को गुमराह करने के लिए फर्जी फायरिंग की कहानी रच दी और दावा किया कि भीड़ में खड़े होने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे गोली मार दी। हालांकि कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र सिंह खींची के नेतृत्व में पुलिस ने मामले की गहन जांच कर दूसरे ही दिन पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: राजस्थान: जमीनी विवाद में हैवानियत की हद पार, बेटे ने पिता को सड़क पर घसीटा; फिर ट्रैक्टर से कुचलकर ली जान
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इंद्रा कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय नदीम पुत्र शौकत अली को गुरुवार रात करीब 10 बजे घायल अवस्था में बांगड़ अस्पताल लाया गया था। जांच में उसकी जांघ के अंदर गोली फंसी हुई मिली। पुलिस पूछताछ में नदीम लगातार यही कहता रहा कि उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारी है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को शुरू से ही कहानी पर संदेह था। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह खींची ने घायल के कपड़ों और गोली लगने के निशानों का निरीक्षण किया, जिससे स्पष्ट हो गया कि गोली बेहद नजदीक से चली थी। इसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ते हुए सच्चाई का पर्दाफाश कर दिया।
जांच में सामने आया कि नवलखा रोड पर भीड़ के बीच खड़े नदीम के पास अवैध देशी कट्टा था। इसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और गोली उसकी जांघ में जा लगी। अवैध हथियार पकड़े जाने के डर से उसने कट्टा अपने दोस्त फरदीन को सौंप दिया और खुद इलाज के लिए अस्पताल पहुंच गया। पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय फरदीन पुत्र मोहम्मद इस्माइल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देशी कट्टा बरामद कर लिया है। फरदीन घटना के बाद हथियार लेकर मौके से फरार हो गया था। कोतवाली पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।