{"_id":"6a3f38775310fac7e207f41d","slug":"jodhpur-airport-35-year-wait-ends-as-pm-modi-set-to-inaugurate-new-terminal-on-4-july-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Airport: 35 साल का इंतजार होगा खत्म, चार जुलाई को नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Airport: 35 साल का इंतजार होगा खत्म, चार जुलाई को नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी
Sat, 27 Jun 2026 08:14 AM IST
जोधपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जोधपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 08:14 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। करीब 35 साल बाद शहर को आधुनिक टर्मिनल मिलेगा। तकनीकी मंजूरी की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही नए भवन से उड़ानों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी चार जुलाई को जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्धाटन करेंगे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन को लेकर बड़ी जानकारी दी।
चार जुलाई को पीएम करेंगे उद्घाटन
शेखावत ने कहा कि जोधपुर की जनता पिछले साढ़े तीन दशक से नए एयरपोर्ट टर्मिनल का इंतजार कर रही थी। अब यह इंतजार खत्म होने वाला है। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और इसके बाद यह आम यात्रियों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जोधपुर एयरपोर्ट केवल शहर के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे पश्चिमी राजस्थान की हवाई कनेक्टिविटी का प्रमुख केंद्र है। नए टर्मिनल के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में हवाई यातायात को नई गति मिलेगी।
लंबे समय से थी टर्मिनल की आवश्यकता
गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है। इसका असर विमानन क्षेत्र में भी देखने को मिला है। उन्होंने कहा, 'आज हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई जहाज में सफर कर रहा है।' यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण पुराने टर्मिनल पर दबाव बढ़ गया था, इसलिए नए और आधुनिक टर्मिनल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कोटा में अवैध कब्जे पर छिड़ी जुबानी जंग: भाजपा बोली- भूमाफिया के साथ खड़ा है विपक्ष; कांग्रेस ने दिया ये जवाब
तकनीकी अनुमति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है- गजेंद्र सिंह
शेखावत ने बताया कि नए टर्मिनल के संचालन से पहले तकनीकी अनुमति (टेक्निकल परमिशन) की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके लिए विशेषज्ञों की टीम जोधपुर पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि आज शाम तक या अधिकतम कल तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद अंतिम निरीक्षण किया जाएगा और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई से नए टर्मिनल भवन से उड़ानों का संचालन शुरू हो सकेगा।