{"_id":"6a44b6d4489a85a57f063961","slug":"four-akasa-and-air-india-express-flight-services-from-mumbai-discontinued-from-varanasi-airport-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Airport: अकासा की चार और एअर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई उड़ान सेवा बंद, इन यात्रियों पर पड़ेगा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Airport: अकासा की चार और एअर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई उड़ान सेवा बंद, इन यात्रियों पर पड़ेगा असर
Wed, 01 Jul 2026 12:12 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:12 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी एयरपोर्ट से अकासा की चार और एअर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई उड़ान सेवा बंद की गई है। इससे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
flight
- फोटो : Adobe stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से 1 जुलाई से कई घरेलू उड़ानों के संचालन में कटौती कर दी गई है। इंडिगो ने अपनी तीन उड़ानों के संचालन कार्यक्रम में बदलाव किया है, जबकि अकासा एअर की चार उड़ानें और एअर इंडिया एक्सप्रेस की वाराणसी मुंबई प्रतिदिन उड़ान का संचालन फिलहाल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-2215 वाराणसी-दिल्ली अब हर दिन की जगह केवल बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। 6ई-5302 वाराणसी–नवी मुंबई अब मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को ही उड़ान भरेगी। 6ई-507 वाराणसी कोलकाता पूरे महीने के बजाय केवल 9, 21 और 31 जुलाई को ही संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
इस बीच अकासा एयर ने वाराणसी–बंगलूरू की उड़ानें क्यूपी-1422, क्यूपी-1524 और क्यूपी-1424, वाराणसी नवी मुंबई की उड़ान क्यूपी-2022 का संचालन बंद कर दिया है। इसके अलावा एयर इंडिया एक्सप्रेस की आईएक्स-2547 वाराणसी मुंबई प्रतिदिन उड़ान भी 1 जुलाई से संचालित नहीं होगी।
विज्ञापन
उड़ानों में हुए इस बदलाव से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और नवी मुंबई जाने वाले यात्रियों पर असर पड़ेगा। बाबतपुर एयरपोर्ट के निदेशक पुनीत गुप्ता ने बताया कि एविएशन टर्बाइन फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण कुछ विमानों का संचालन हुआ है। सावन के बाद दाम घटेंगे तो विमानों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।