{"_id":"6a44ad4a1dc12828780975aa","slug":"varanasi-police-arrested-fake-sub-inspector-he-threaten-people-while-wearing-uniform-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: वाराणसी में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर लोगों को दिखाता था रौब; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: वाराणसी में फर्जी दरोगा गिरफ्तार, वर्दी पहनकर लोगों को दिखाता था रौब; जांच में जुटी पुलिस
Wed, 01 Jul 2026 11:31 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:31 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। वर्दी पहनकर लोगों को रौब दिखाने वाले व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी कमिश्नरेट के चोलापुर थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे एक व्यक्ति को सूचना के आधार पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ रहा था। इसे लेकर फोन के माध्यम से फर्जी दरोगा के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
विज्ञापन
क्या है मामला
चोलापुर थाना प्रभारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उसके पहचान पत्र, नियुक्ति संबंधी दस्तावेज और अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी सत्यापित किया जा रहा है कि वह वास्तव में पुलिसकर्मी है या फर्जी तरीके से वर्दी पहनकर घूम रहा था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मामले की पुष्टि और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन