पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police wrote to Municipal Corporation 50 times in month to remove encroachments from 22 intersections

जाम का जिम्मेदार कौन: पुलिस ने एक महीने में 50 बार निगम को लिखी चिट्ठी, फिर भी 22 चौराहों से नहीं हटा अतिक्रमण

Wed, 01 Jul 2026 10:55 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 01 Jul 2026 10:55 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में 22 चौराहों से अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस विभाग ने एक महीने में 50 बार नगर निगम को चिट्ठी लिखी। इसके बावजूद कुछ सुधार नहीं हो सका। 

विज्ञापन
Varanasi Police wrote to Municipal Corporation 50 times in month to remove encroachments from 22 intersections
कैंट रेलवे स्टेशन के सामने अतिक्रमण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभागों की आपसी खींचतान और रार में ट्रैफिक का बैंड बज रहा है। अतिक्रमण हटाने को लेकर काशी और वरुणा जोन के संबंधित थानों ने नगर निगम को 50 बार पत्र भेजा। अभी तक कोई खास सुधार नहीं हुआ है। हर महीने नगर निगम को पत्र भेजा जाता है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट रोडवेज के आसपास अस्थायी तौर पर अवैध स्टैंड संचालन किया जा रहा है। ऑटो, चार पहिया और डग्गामार बसें संचालित हो रही हैं। इन पर लगाम लगाने में पुलिस, आरटीओ और नगर निगम असफल है। कैंट स्टेशन के आसपास गाहे-बगाहे ठेला, खोमचा वाले सड़क पर अतिक्रमण किए रहते हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: खून से लथपथ शव, कटा हुआ गला... फावड़ा लेकर लाश के पास बैठी थी आरोपी; 10 मिनट के लिए सहेली को बुलाया था घर
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेश्वरगंज, मैदागिन, मलदहिया, पांडेयपुर, अर्दली बाजार, आजमगढ़ मार्ग, भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग, शिवपुर रेलवे क्रॉसिंग, गिलट बाजार, कचहरी, सोनारपुरा, भेलूपुर, लंका, सामनेघाट, मुरारी चौक, मंडुवाडीह, पंचकोशी सब्जी मंडी-आशापुर मार्ग, पीलीकोठी, नई सड़क, बेनिया तिराहा, चेतगंज समेत प्रमुख क्षेत्रों में अब भी अतिक्रमण के चलते यातायात का दबाव है। 

काशी और वरुणा जोन के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क पर कभी निर्माण कार्य तो कभी तार बिछाने की प्रक्रिया के चलते खोदाई होती है। कार्य में लापरवाही और ढिलाई के चलते जो काम दो दिन में होना चाहिए, वह हफ्ते भर खींच जाता है। लहरतारा चौड़ीकरण मार्ग के दौरान मलबा सड़क पर फैलाए रखने के कारण वाहनों की रफ्तार सुस्त हो जाती है। लिहाजा जाम लगता है। यही हाल कचहरी से पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग का है। 

मंडुवाडीह चौराहे पर सड़क निर्माण की वजह से सुबह और शाम जाम लगता है। पुलिस को बिना सूचना दिए कार्यदायी संस्था आधे सड़क पर बैरिकेडिंग कर देती है। मन चाहे जगहों पर कट खोल देती है। संस्था की ओर से कर्मचारी भी तैनात नहीं है, ताकि यातायात सुगमता में राहत हो सके।

गाजीपुर बसों का निजी स्टैंड चांदपुर में बनेगा
गाजीपुर रूट की बसों का संचालन अब अगले हफ्ते से चांदपुर कलेक्ट्री फार्म के आसपास से संचालित होगा। जमीन चिह्नित कर ली गई है। एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि लहरतारा में निजी जमीन पर स्टैंड था, जिसकी जमीन थी, उसने स्टैंड बंद करवा दिया। ऐसे में गाजीपुर रूट की बसों का संचालन अगले हफ्ते से चांदपुर कलेक्ट्री फार्म के आसपास से होगा। निजी जमीन चिह्नित की गई है। यह बसें चांदपुर से बौलिया और फुलवरिया फोरलेन होते हुए आवाजाही करेंगी।

अधिकारी बोले
बीते एक सप्ताह से मेरे पास अतिक्रमण हटवाने का कार्य मिला है। इस दौरान पुलिस ने मौखिक और लिखित जितने पत्र भेजे हैं। सभी पर कार्रवाई की गई है। प्रतिदिन हमारी टीम कहीं न कहीं से अतिक्रमण हटवाती है ताकि यातायात में दिक्कत न आए। -अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त

काशी और वरुणा जोन में संबधित थानों की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर नगर निगम सहित संबंधित विभागों को पत्र भेजा जाता है। अतिक्रमण हटाने के लिए थाने स्तर से ही कार्रवाई की जाती है। -अंशुमान मिश्रा एडीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed