दालमंडी चौड़ीकरण: मस्जिदों को तोड़ने के लिए खुद आगे आए मुस्लिम समाज के लोग, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी
Varanasi News: दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आने वाली मस्जिदों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार की सुबह भारी पुलिस बल की तैनाती और 13 स्थानों पर बैरिकेडिंग के साथ ही कार्रवाई शुरू की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दालमंडी चौड़ीकरण अभियान के तहत बुधवार को प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कराई। पूरे इलाके को सुरक्षा के लिहाज से पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। मौके पर 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहे, जबकि ड्रोन से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई। कार्रवाई के दौरान 13 स्थानों पर बैरिकेडिंग भी लगाई गई। इस दौरान मस्जिदों को तोड़ने के लिए मुस्लिम समाज के लोग खुद ही आगे आए।
क्या है मामला
चौड़ीकरण की जद में आने वाली करीमुल्ला बेग मस्जिद, संगमरमर मस्जिद, अली रजा खान मस्जिद, रंगीले शाह मस्जिद और निशारान मस्जिद पर संबंधित मुतवल्लियों ने स्वयं ही ध्वस्तीकरण का काम शुरू कराया। वहीं चौड़ीकरण की जद में आने वाले 54 पुराने मकानों पर जेसीबी मशीन से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही।
कार्रवाई के दौरान किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए मीडिया और आम लोगों के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई गई। मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त वैभव बांगर, एडीएम राजेश कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय नारायण मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि चौड़ीकरण का कार्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.