पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Delhi-Mumbai Expressway bus-truck accident: Bus turns into a fireball; several passengers killed, treatment of

Rajasthan Bus Truck Collision: इंदौर जा रही बस में ट्रक से टक्कर के बाद लगी भयंकर आग, 8 लोगों की मौत; तस्वीरें

Wed, 01 Jul 2026 08:32 AM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर/दौसा Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jul 2026 08:32 AM IST
सार

देर रात दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक स्लीपर बस और ट्रक की टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग आग की चपेट में आने से झुलस गए। बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। देखें हादसे से जुड़ी तस्वीरें।

विज्ञापन
Delhi-Mumbai Expressway bus-truck accident: Bus turns into a fireball; several passengers killed, treatment of
बस व ट्रक में लगी भीषण आग, दुर्घटनास्थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के दौसा में हुआ बस आग हादसा बेहद भयावह है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात एक स्लीपर बस की ट्रक से भिड़ंत के बाद भीषण आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस सवार आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों का उपचार जारी है। यह बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। 
विज्ञापन

Delhi-Mumbai Expressway bus-truck accident: Bus turns into a fireball; several passengers killed, treatment of
टक्कर के बाद आग का गोला बन उठी बस, मौके की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने बताया कि हादसा कोलवा थाना क्षेत्र के तनावड़ स्थित जीरो पॉइंट पर रात करीब 2:30 बजे हुआ। मृतकों में पांच लोगों की मौत आग में झुलसने से हुई, जबकि तीन लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज दौसा जिला अस्पताल में चल रहा है। बस में तेजी से फैली आग पुलिस के अनुसार हादसे के बाद बस में आग तेजी से फैल गई, जिससे अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Delhi-Mumbai Expressway bus-truck accident: Bus turns into a fireball; several passengers killed, treatment of
देर रात बस में लगी आग के दौरान की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यदर्शियों के मुताबिक बस करीब एक घंटे तक जलती रही और इसी दौरान स्थानीय लोगों ने आग और धुएं के बीच फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। हादसे में कई बच्चे भी घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक महिला अपने घायल बच्चे के इलाज के लिए डॉक्टरों से गुहार लगाती नजर आई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दौसा में हुए हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि का समाचार पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।


वहीं,  राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क हादसे पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दुख जताया। उन्होंने लिखा कि दौसा जिले में दिल्ली - मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु होने का समाचार बेहद दुखद है।

Delhi-Mumbai Expressway bus-truck accident: Bus turns into a fireball; several passengers killed, treatment of
खंडहर हो गई बस। - फोटो : सोशल मीडिया
आग लगने की खबर के बाद पुलिस-प्रशासन तुरंत एक्टिव हो गया। फायर फाइटर की मदद से आग को बुझाने का काम किया गया। आग में झुलसे हुए और घायल लोगों को इलाज के लिए रेफर किया गया। प्रभावितों का उपचार जारी है। वहीं, इस हादसे के बाद राजस्थान के दौसा से इंदौर तक हड़कंप मच गया है। हादसा इतना भयावह है कि इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो देख लोगों की रूह कांप उठी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed