पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Bullet motorcycle goes out of control on sharp curve hits culvert and plunges in drain two friends died

Unnao Accident: तीव्र मोड़ पर बेकाबू हुई बुलेट, पुलिया से टकराकर 20 मीटर दूर नाले में गिरी, दो दोस्तों की मौत

Wed, 01 Jul 2026 12:13 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 01 Jul 2026 12:13 PM IST
सार

Unnao News: परियर-सफीपुर मार्ग पर बारात से लौट रहे दो दोस्तों की बुलेट पुलिया से टकराकर 20 मीटर दूर जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Unnao Bullet motorcycle goes out of control on sharp curve hits  culvert and plunges in drain two friends died
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में परियर-सफीपुर मार्ग पर गहोली गांव के समीप बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरात से घर लौट रहे दो दोस्तों की बुलेट बाइक एक तीव्र मोड़ पर स्थित नाला पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पुलिया के ऊपर से होती हुई 20 मीटर दूर दीवार से टकराकर नीचे जा गिरी, जिससे दोनों सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र गांव नौबतगंज जगतनगर निवासी शुभम गुप्ता (19) पुत्र रामप्रसाद उर्फ रामू गुप्ता अपने दोस्त कोतवाली क्षेत्र गांव खैरुद्दीनपुर निवासी अखिलेश (19) पुत्र सुरेश के साथ बुलेट बाइक से गांव निवासी तीसरे मित्र रामशंकर निषाद की बारात में शामिल होने सफीपुर कोतवाली क्षेत्र गांव परियर गए थे।

विज्ञापन





पुलिया से टकराकर नीचे जा गिरी बाइक
दोनों रात करीब 12 बजे घर लौट रहे थे। परियर-सफीपुर मार्ग पर गांव गहोली समीप गंधा नाला पुलिया से टकराकर नीचे जा गिरे। इससे दोनों बाइक सवारों की मौके पर मौत हो गई। गांव निवासी लोगों ने बताया कि बाइक की स्पीड इतनी तेज थी कि पुलिया से टकराकर दो खंडों के ऊपर से होती हुई 20 मीटर दूरी पर स्थित पुलिया की दीवार से टकराकर नीचे जा गिरी।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शुभम डी फार्मा के अंतिम वर्ष का छात्र था और तीन भाई व दो बहनों में दूसरे नंबर का था। वहीं, अखिलेश फास्ट फूड की दुकान चलाता था और तीन बहनों का इकलौता भाई था। हादसे की सूचना से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया हैै। कोतवाल संदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। शवों को पोस्टमार्टम के भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed