पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Business in laborer name notice sent for 69 lakh in outstanding dues man threatening immolation

UP: मजदूर के नाम पर करोड़ों का कारोबार, भेजा 69 लाख बकाया का नोटिस, आत्मदाह को पहुंचा कलेक्ट्रेट, जांच के आदेश

Wed, 01 Jul 2026 10:47 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 01 Jul 2026 10:47 AM IST
सार

Farrukhabad Satanpur Mandi Fraud News: सातनपुर मंडी में एक मजदूर के नाम पर फर्जी लाइसेंस बनाकर करोड़ों का व्यापार किया जा रहा था। 69 लाख रुपये का टैक्स नोटिस आने पर पीड़ित ने आत्मदाह की चेतावनी दी, जिसके बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Farrukhabad Business in laborer name notice sent for 69 lakh in outstanding dues man threatening immolation
महेंद्र सिंह - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले की सातनपुर मंडी में फर्जी लाइसेंस पर करोड़ों का कारोबार होता रहा। जब 69 लाख रुपये मंडी शुल्क बकाया होने का नोटिस पहुंचा तब मामला खुला। समस्या का समाधान न निकलने पर पीड़ित आत्मदाह करने कलक्ट्रेट पहुंच गया। वहां एलआईयू कर्मी उसे सिटी मजिस्ट्रेट के पास ले गए।

विज्ञापन

उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया। कन्नौज में थाना गुरसहायगंज के गांव बनियान ऊंचा निवासी महेंद्र सिंह के नाम पर सातनपुर मंडी में अंजली ट्रेडर्स नाम से आढ़त का लाइसेंस जारी है। इस लाइसेंस पर मंडी में करोड़ों का कारोबार होता रहा जबकि वह हिमाचल प्रदेश में परिवार के साथ रहकर मेहनत-मजदूरी कर रहे हैं।

विज्ञापन

परिजनों ने फोन पर दी जानकारी
सातनपुर मंडी सचिव ने एक मई को महेंद्र सिंह के नाम पर शुल्क बकाया में 69 लाख 11 हजार 910 रुपये का नोटिस भेजा।  कहा कि धनराशि जमा न होने पर आरसी जारी कर 1.5 प्रतिशत प्रति माह ब्याज की दर से वसूली की जाएगी। परिजन ने महेंद्र सिंह को फोन पर इसकी जानकारी दी।

जिलाधिकारी से न्याय की गुहार
वह हिमाचल प्रदेश से घर पहुंचे। मंगलवार को वह गांव के प्रधान अनिल कुमार के साथ सातनपुर मंडी गए और सचिव से लाइसेंस के कागज निकलवाने के लिए कहा। पूरे दिन परेशान रहने के बावजूद उन्हें कोई कागज नहीं मिला। परेशान महेंद्र सिंह कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाने गए।

विज्ञापन

आत्महत्या करने के लिए मजबूर
न्याय न मिलने पर आत्मदाह करने के लिए पेट्रोल भी लेकर गए थे। हालांकि सुरक्षा कर्मी व एलआईयू वाले सतर्क हो गए। उन्होंने महेंद्र सिंह से जानकारी की तो उसने बताया कि वह मजदूरी करता है। यदि सुनवाई नहीं हुई तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर होगा।

सिटी मजिस्ट्रेट बोलीं- जांच कराई जाएगी
साथ गए प्रधान ने कहा कि जब लाइसेंस बना तो फर्म का बैंक एकाउंट भी खुला होगा। पूरी पत्रावली की जांच हो, तो मामले का खुलासा हो सकता है। एलआईयू कर्मी महेंद्र सिंह को मंडी सभापति सिटी मजिस्ट्रेट के पास ले गए। सिटी मजिस्ट्रेट पारुल तरार ने बताया कि जांच कराई जाएगी।

तीसरा नोटिस जारी किया है
मंडी सचिव अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल पर 2022-23 से पहले के अंजली ट्रेडर्स के नाम पर 69.11 लाख का बकाया दिख रहा था। उन्होंने यह तीसरा नोटिस जारी किया है। यदि लाइसेंस फर्जी बनाया गया है तो इसकी जांच कराई जाएगी। पुष्टि होने पर लाइसेंस बनाने वाले कर्मचारी व अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed