Today Petrol-Diesel Price: नायरा एनर्जी ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, अन्य कंपनियों की नई दरों पर टिकी नजरें
Today Petrol-Diesel Price: निजी क्षेत्र की तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का एलान किया। अनुमान के मुताबिक देशभर के लगभग 7000 पंपों पर कीमतों में इस कटौती का लाभ मिलेगा। अब नजरें इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी अन्य कंपनियों पर हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Today Petrol-Diesel Price: नायरा एनर्जी ने आज पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने का एलान किया है। अब नजरें अन्य कंपनियों पर टिकी हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) की तरफ से पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों को लेकर फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आया है। नायरा की तरफ से दाम घटाए जाने के बाद नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।
कीमतों में कितनी कटौती, कहां मिलेगा लाभ?
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नायरा ने पेट्रोल के दाम में पांच रुपये की कटौती की है, जबकि डीजल के दाम तीन रुपये घटाए गए हैं। अब देश के करीब 7000 पंपों पर इसका लाभ मिलेगा।
Private fuel retailer Nayara Energy cuts petrol price by Rs 5 per litre, diesel by Rs 3 in line with softening international oil prices. pic.twitter.com/TLpSTlG3xF
विज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2026
(खबर अपडेट की जा रही है)