पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Price of 19 kg commercial LPG cylinder reduced by ₹183; new price in Delhi is ₹2,930.

Commercial LPG Cylinder: 19 KG के LPG कमर्शियल सिलिंडर का दाम ₹183 घटा, दिल्ली में 2930 रुपये नई कीमत

Wed, 01 Jul 2026 07:35 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Wed, 01 Jul 2026 07:35 AM IST
सार

एक बड़ी राहत के तौर पर, तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। इस फैसले से रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें आज, 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।

विज्ञापन
Price of 19 kg commercial LPG cylinder reduced by ₹183; new price in Delhi is ₹2,930.
सस्ते हुए कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर - फोटो : एएनआई / अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली में यह सिलिंडर अब 2,930 रुपये का हो गया है। इस राहत से होटल, रेस्तरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सीधा फायदा मिलेगा, जहां कमर्शियल गैस सिलिंडर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि कीमतों में यह कटौती कारोबारियों की लागत कम करने में मददगार साबित होगी।

विज्ञापन




रेस्टोरेंट-होटल कारोबार के लिए राहत की खबर
तेल मार्केटिंग कंपनियों के इस फैसले से रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की नई कीमतें आज, 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Weather: दिल्ली-एनसीआर में दो-तीन दिन में मानसून की उम्मीद, असम और अरुणाचल में बाढ़-बारिश से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने पहले बढ़े थे सिलिंडर के दाम
इससे पहले 1 जून को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। दिल्ली में यह 42 रुपये महंगा होकर 3,113.50 रुपये और कोलकाता में 53.50 रुपये बढ़कर 3,255.50 रुपये का हो गया था।

(ये खबर अपडेट की जा रही है)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed