Hindi News
›
Video
›
India News
›
Weather alert for UP for July 1: Where will heavy rain occur? Get the full update.
{"_id":"6a4494a2b8c330f5a808b163","slug":"weather-alert-for-up-for-july-1-where-will-heavy-rain-occur-get-the-full-update-2026-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी में 1 जुलाई का मौसम अलर्ट: कहां होगी भारी बारिश, जानिए पूरी अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूपी में 1 जुलाई का मौसम अलर्ट: कहां होगी भारी बारिश, जानिए पूरी अपडेट
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: लोकेंद्र त्यागी Updated Wed, 01 Jul 2026 09:46 AM IST
उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने जोरदार एंट्री कर ली है, जिससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिली। बरेली, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, अयोध्या और अंबेडकरनगर समेत कई इलाकों में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है और किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई के लिए राहत पहुंचाई है।
मौसम विभाग ने 1 जुलाई के लिए प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी, मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।