जिमी नवल टाटा: टाटा संस की लिस्टिंग के पक्ष में दिवंगत रतन टाटा के छोटे भाई, जानिए मौजूदा हालात पर क्या कहा
रतन टाटा के छोटे भाई जिमी नवल टाटा ने टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन करते हुए कहा है, इसे गोपनीयता समाप्त करने, वैधानिक जवाबदेही सुनिश्चित करने और टाटा समूह के मूल शासन ढांचे को बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
विस्तार
दिवंगत उद्योगपति और टाटा ट्रस्ट के सबसे पुराने ट्रस्टी और पूर्व चेयरमैन दिवंगत रतन टाटा के छोटे भाई जिमी नवल टाटा ने टाटा संस की लिस्टिंग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि यह गोपनीयता समाप्त करने, वैधानिक जवाबदेही सुनिश्चित करने और टाटा समूह के मूल शासन ढांचे को बहाल करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। 86 वर्ष के जिमी नवल टाटा महाराष्ट्र के पुणे में मामूली अपार्टमेंट में रहते हैं और अधिकतर पब्लिक लाइफ से दूर रहते हैं।
उन्होंने ने टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन को दी गई अप्राकृतिक, तानाशाही के तौर पर इस्तेमाल हो रहे वीटो पावर्स पर चिंता जताई है। टाटा ट्रस्ट्स, टाटा संस में 66 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं। जिमी, जिनके पास टाटा संस में लगभग 0.81 प्रतिशत हिस्सेदारी है, ने टाटा संस की स्टॉक एक्सचेंज लिस्टिंग का समर्थन किया है। यह मामला इस समय की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट लड़ाई के केंद्र में है। हाल ही में एक सीनियर ट्रस्टी से बातचीत के बाद एक साइन किए हुए बयान में उन्होंने कहा , लिस्टिंग से सीक्रेसी का फैला हुआ कल्चर खत्म हो जाएगा, कानूनी जवाबदेही लागू होगी, और बिजनेस ऑपरेशंस और वेलफेयर ट्रस्ट्स के बीच 1989 से पहले के अलगाव को फिर से बहाल करने के लिए मुश्किल आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन (एओए ) को फिर से लिखना जरूरी होगा।
रतन टाटा ने मौजूदा हालात पर क्या कहा?
उन्होंने पारदर्शिता और या जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा कि पब्लिक लिस्टिंग से गोपनीता की परंपरा (सीक्रेसी कल्चर) समाप्त हो जाएगा और वेलफेयर ट्रस्ट तथा टाटा संस के कमर्शियल ऑपरेशन के बीच अलगाव को फिर से लाने के लिए आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में बदलाव भी जरूरी हो जाएगा। उन्होंने इस बात पर चिंता व्यक्त कि, टाटा ट्रस्ट के मौजूदा चेयरमैन के परिवार के सदस्यों की मौजूदगी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे टाटा संस पर कंट्रोल एक जगह एकत्र हो सकता है। उन्होंने कहा, हाल ही में जो हुआ है, कि ट्रस्टों को मौजूदा टाटा ट्रस्ट चेयरमैन के परिवार के सदस्यों से भरा जा रहा है।
जिमी टाटा ने बताया नोएल टाटा क्यों कर रहे लिस्टिंग का विरोध?
जिमी ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आदेश के मुताबिक टाटा संस की लिस्टिंग और भी जरूरी है। यह बताते हुए कि टाटा संस को पहले जब रतन टाटा के अंडर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पब्लिक किया गया था, तो बहुत फायदा हुआ था। जिमी ने कहा कि नोएल टाटा का कोई भी प्रस्ताव या कदम, जिसमें कहा गया है कि लिस्टिंग के लिए आरबीआई की तय जरूरतों से बचने के लिए टाटा संस को छोटी-छोटी एंटिटीज में बांटा जाए, बहुत नुकसानदायक है और पब्लिक और शेयरहोल्डर्स के हितों के खिलाफ है। इसका मकसद सिर्फ सीक्रेसी बनाए रखने, जांच से बचने और बिना रोक-टोक वाली पर्सनल पावर बनाए रखने के लिए किया गया है।
आरबीआई के बारे में जिमी टाटा ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि आरबीआई को बिना देर किए लिस्टिंग के लिए सख्त टाइमलाइन लागू करनी चाहिए और यह पक्का करना चाहिए कि ग्रुप को तोड़ने की इजाजत न हो। उन्होंने सरकार और चैरिटी कमिश्नर से दखल देने की भी मांग की ताकि भारत के लोगों के लिए ट्रस्ट के असली मकसद की रक्षा की जा सके।
टाटा संस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर एन चंद्रशेखरन को तीसरे टर्म के लिए फिर से नियुक्त करने के दूसरे विवाद पर जिमी ने कहा कि जेआरडी टाटा ने अपने खास ऑपरेटिंग स्टार परफॉर्मर्स (सुमंत मूलगांवकर, दरबारी सेठ, जेरक्सेस देसाई और रूसी मोदी सहित) को महत्व दिया और आगे बढ़ाया, जबकि मौजूदा लीडरशिप अपने साबित स्टार परफॉर्मर को सपोर्ट करने में नाकाम रही है।
उन्होंने कहा कि नोएल ने बिना कोई वजह या जवाबदेही बताए, बदले हुए आर्टिकल्स ऑफ एसोसिएशन में भारी वीटो प्रोविजन का इस्तेमाल करके उन्हें मनमाने ढंग से रोकने की कोशिश की जबकि टाटा संस बोर्ड को भारी समर्थन मिला था और चंद्रशेखरन के तीसरे टर्म के लिए टाटा ट्रस्ट्स ने सबकी सहमति से प्रस्ताव पास किया था।
