मंदी पर दिए बयान से पलटे नीति आयोग उपाध्यक्ष, बोले- मीडिया ने गलत मतलब निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने शुक्रवार को अर्थव्यवस्था में मंदी आने के बयान से पलट गए हैं। राजीव कुमार ने कहा कि मेरे वक्तव्य का मीडिया ने गलत मतलब निकाला है। सरकार अर्थव्यवस्था में जान डालने के लिए कई सख्त कदम उठा रही है। किसी को भी मंदी को लेकर के अफवाह फैलाने की जरूरत नहीं है।
The cassendras should now accept that the government is well on top of the situation and will do all it can to revive the 'animal spirits' in the economy. https://t.co/F1mbV3pwfK
— Rajiv Kumar 🇮🇳 (@RajivKumar1) August 23, 2019विज्ञापन
पहले दिया था यह बयान
शुक्रवार सुबह के वक्त एक समारोह में पिछले 70 साल में देश की अर्थव्यवस्था सबसे खराब दौर से गुजर रही है। आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार को निजी क्षेत्र का डर खत्म करना होगा, ताकि वे निवेश को बढ़ावा दे सकें।
70 साल में सबसे खराब दौर में अर्थव्यवस्था
कुमार ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र में जारी संकट का असर अब आर्थिक विकास पर भी दिखने लगा है। ऐसे में निजी क्षेत्र को निवेश के लिए प्रोत्साहित किए जाने की जरूरत है, ताकि मध्य वर्ग की आमदनी में इजाफा हो सके। इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखेगा। उन्होंने कहा कि पिछले 70 वर्षों में वित्तीय क्षेत्र की ऐसी हालत कभी नहीं रही है। निजी क्षेत्र में अभी कोई किसी पर भरोसा नहीं कर रहा और न ही कोई कर्ज देने को तैयार है। हर क्षेत्र में नकदी और पैसों को जमा किया जाने लगा है। इन पैसों को बाजार में लाने के लिए सरकार को अतिरिक्त कदम उठाने होंगे।