फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Oil prices jump as fighting flares in Middle East, while Asian shares are mixed

Crude Prices: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने क्रूड की कीमतों पर कैसे बढ़ाया दबाव? जानिए वैश्विक बाजार का हाल

Tue, 14 Jul 2026 02:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 14 Jul 2026 02:13 PM IST
सार

पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण तेल की कीमतें बढ़ीं, जबकि एशियाई बाजार मिश्रित रहे। टोक्यो और सियोल के बाजारों में शुरुआती नुकसान के बाद सुधार देखा गया। जानें वैश्विक बाजारों पर इसका असर।

विज्ञापन
Oil prices jump as fighting flares in Middle East, while Asian shares are mixed
कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी। - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के बीच वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें उछलने लगी हैं। मंगगलवार को शुरुआती कारोबार में पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद क्रूड मजबूत हुआ। वहीं दूसरी ओर, एशियाई शेयरों में तनाव का मिलाजुला असर दिखा और टोक्यो और सियोल के बाजारों शुरुआती गिरावट के बाद बढ़त हासिल की। 

विज्ञापन

दुनिया में क्रूड की कीमतों का अभी क्या हाल है?

मंगलवार को ब्रेंट क्रूड बेंचमार्क 2.3% की बढ़त के साथ 85.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था और इसकी कीमतों में 10 फीसदी की बढ़त दिखी। अमेरिकी क्रूड बेंचमार्क भी 2.5 प्रतिशत की बढ़त हासिल कर 80.15 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जुलाई डिलीवरी के लिए कच्चे तेल का भाव 282 रुपये या 3.83 फीसदी बढ़कर 7,642 रुपये प्रति बैरल हो गया। इस दौरान 15,479 लॉट का कारोबार हुआ। इसी तरह, अगस्त अनुबंध भी 240 रुपये या 3.25 फीसदी बढ़कर 7,634 रुपये प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसमें 7,739 लॉट का कारोबार हुआ।

विज्ञापन

हालिया तनाव का कच्चे तेल की कीमतों पर क्या असर पड़ रहा?

क्रूड की कीमतें अभी पश्चिम एशिया युद्ध के बीच के अपने सर्वोच्च स्तर 120 डॉलर प्रति बैरल से नीचे हैं, पर होर्मूज पर नियंत्रण को लेकर अमेरिका और ईरान  के बीच तनातनी बढ़ने से क्रूड की सप्लाई से जुड़ी भविष्य की अनिश्चिताएं बढ़ गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में होर्मूज पर नाकेबंदी फिर से लागू करने का आरोप लगाया, जिसके बाद ईरान पर अमेरिकी हमले भी तेज कर दिए। इस भूराजनीतिक तनाव के बीच अमेरिकी शेयर फ्यूचर्स में मिलाजुला रुख दिखा। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ऑयल टैंकर अपने ग्राहकों तक फारस की खाड़ी का इस्तेमाल कर क्रूड नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जिससे दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का क्या हाल है?

मंगलवार को एशियाई बाजारों पर भी इसका असर दिखा और टोक्यो का निक्केय 225 अंक या 0.7 प्रतिशत बढ़त कर 67.743.50 पर पहुंच गया।  सॉफ्टबैंक ग्रुप के शेयरों में 2.3 फीसदी की वृद्धि हुई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक 0.7 फीसदी बढ़कर 6,856.83 पर पहुंच गया। शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.1 फीसदी बढ़कर 3,958.54 पर बंद हुआ। चीन का निर्यात जून में 27 फीसदी बढ़ा, जिसका कारण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कंप्यूटर चिप्स की मजबूत मांग थी। हांगकांग का हैंग सेंग 0.3 फीसदी बढ़कर 24,301.71 पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी/एएसएक्स 200 सूचकांक 0.1 फीसदी से कम गिरकर 8,804.70 पर बंद हुआ। सोमवार को वॉल स्ट्रीट पर एसएंडपी 500 में 0.8 फीसदी की गिरावट आई, डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.3 फीसदी गिरा और नैस्डैक कंपोजिट 1.6 फीसदी नीचे आया। माइक्रोन टेक्नोलॉजी जैसे चिप शेयरों में गिरावट आई, माइक्रोन 4.4 फीसदी गिरा। एनवीडिया 3.5 फीसदी गिरा, यह एसएंडपी 500 पर सबसे बड़ा भार था।

भविष्य में क्या उम्मीद है?

अधिक महंगा तेल मुद्रास्फीति को बढ़ा सकता है। इससे फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों को ब्याज दरें बढ़ानी पड़ सकती हैं। उच्च दरें मुद्रास्फीति को नियंत्रित कर सकती हैं, लेकिन वे अर्थव्यवस्था को धीमा भी करती हैं। इससे सभी प्रकार के निवेशों के मूल्य प्रभावित होते हैं। मंगलवार को बैंक ऑफ अमेरिका, सिटीग्रुप, जेपी मॉर्गन चेस, गोल्डमैन सैक्स और वेल्स फ़ार्गो अपने तिमाही परिणाम जारी कर रहे हैं। विश्लेषकों का अनुमान है कि एसएंडपी 500 सूचकांक में कंपनियों की कुल वृद्धि 23.6 फीसदी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed