{"_id":"6995a8df96f7a0fcca0074d7","slug":"pm-modi-and-the-pm-of-finland-held-bilateral-talks-said-this-on-the-article-of-the-president-of-serbia-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI Summit: PM मोदी और फिनलैंड के प्रधानमंत्री ने की द्विपक्षीय वार्ता; सर्बिया के राष्ट्रपति के लेख पर ये कहा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
AI Summit: PM मोदी और फिनलैंड के प्रधानमंत्री ने की द्विपक्षीय वार्ता; सर्बिया के राष्ट्रपति के लेख पर ये कहा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Wed, 18 Feb 2026 05:26 PM IST
विज्ञापन
सार
एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के लेख की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत की एआई प्रगति और दोनों देशों के संबंधों को दर्शाता है। वहीं, उन्होंने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की।
पीएम मोदी और फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो
- फोटो : X (@narendramodi)
विज्ञापन
विस्तार
एआई इम्पैक्ट के दौरान पीएम मोदी ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसे दोनों देशों के संबंधों के लिए अहम माना जा रहा है। बैठक में व्यापार, उभरती प्रौद्योगिकियों और सतत विकास जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत को एआई क्षेत्र में कम आंकने की धारणा से वह सहमत नहीं हैं और भारत का व्यावहारिक व सामाजिक हितों से जुड़ा एआई मॉडल भविष्य में वैश्विक तकनीकी विकास में मार्गदर्शक भूमिका निभा सकता है।
Trending Videos
भारत-ईयू एफटीए के लिए फिनलैंड का जताया आभार
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के समर्थन के लिए फिनलैंड के प्रधानमंत्री का आभार जताया और कहा कि इससे भारत-यूरोप संबंधों में एक नए दौर की शुरुआत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों का लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करना है, जिससे आर्थिक साझेदारी को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर दिया गया जोर
वार्ता के दौरान 6जी, इनोवेशन, क्लीन एनर्जी, बायोफ्यूल, सर्कुलर इकॉनमी, डिजिटलीकरण और एआई रिसर्च जैसे भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने एथिकल इनोवेशन, जिम्मेदार एआई और सतत विकास के लिए तकनीक आधारित समाधानों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के एआई क्षेत्र में उभरते प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय प्रतिभा द्विपक्षीय सहयोग को नई गति दे सकती है।पीएम ने सर्बिया के राष्ट्रपति के लेकर क्या बोला?
इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के लेख की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह लेख भारत की एआई में प्रगति और भारत-सर्बिया के मजबूत संबंधों को दर्शाता है।Met President Aleksandar Vučić on the sidelines of the India AI Impact Summit. We discussed ways to deepen cooperation in areas such as defence, manufacturing, DPI, fertilisers and infrastructure. For many years, India and Serbia have worked closely and I am confident our ties… pic.twitter.com/gHO2jaPR5d
— Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2026
राष्ट्रपति वुसिक ने भारत के प्रति अपने लगाव को किया साझा
राष्ट्रपति वुसिक ने अपने लेख में भारत के प्रति अपने लंबे समय से रहे लगाव का उल्लेख करते हुए कहा कि दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने भारत की बहुलतावादी संरचना, विविधता और विकास की गति की सराहना करते हुए कहा कि भारत का एआई के प्रति दृष्टिकोण वास्तविक दुनिया में उपयोग, नैतिक मानकों और समावेशी नवाचार पर केंद्रित है।उन्होंने यह भी कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत को एआई क्षेत्र में कम आंकने की धारणा से वह सहमत नहीं हैं और भारत का व्यावहारिक व सामाजिक हितों से जुड़ा एआई मॉडल भविष्य में वैश्विक तकनीकी विकास में मार्गदर्शक भूमिका निभा सकता है।