सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Premium petrol and diesel prices rise in Delhi; rates reach Rs 160 per litre, increasing difficulties

Fuel Price Hike: दिल्ली में प्रीमियम ईंधन महंगे, xp-100 पेट्रोल का रेट ₹160 प्रति लीटर; जानिए कीमतों पर अपडेट

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Wed, 01 Apr 2026 09:12 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल (XP100) और डीजल (Xtra Green) के दाम बढ़ा दिए गए हैं। XP100 160 रुपये प्रति लीटर और प्रीमियम डीजल 92.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आइए विस्तार से जानते हैं।

Premium petrol and diesel prices rise in Delhi; rates reach Rs 160 per litre, increasing difficulties
petrol pump - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी दिल्ली में प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अपने प्रीमियम फ्यूल वेरिएंट्स XP100 पेट्रोल और Xtra Green डीजल की नई कीमतें लागू कर दी हैं।

Trending Videos


ताजा बढ़ोतरी के बाद XP100 पेट्रोल की कीमत 149 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 160 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, Xtra Green (प्रीमियम डीजल) की कीमत में करीब 1.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यह 91.49 रुपये से बढ़कर 92.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

XP100 पेट्रोल क्यों खास है?

XP100 देश का पहला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल है, जिसे खासतौर पर हाई-एंड लग्जरी कारों और सुपरबाइक्स के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। वहीं Xtra Green डीजल को बेहतर माइलेज और कम उत्सर्जन के लिए जाना जाता है।

पहले भी बढ़ चुके हैं दाम

इससे पहले 20 मार्च को भी प्रीमियम पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। उस समय प्रीमियम पेट्रोल के दाम में 2 से 2.30 रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि हुई थी, जबकि सामान्य पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।

ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतें स्थिर

अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद, तेल विपणन कंपनियों ने ऑटोमोबाइल ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनाए रखी है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

वहीं कमर्शियल एलपीजी और जेट फ्यूल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी ने प्रीमियम ईंधन की कीमत बढ़ाने की आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन माना जा रहा है कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और युद्ध के कारण बढ़ी लॉजिस्टिक्स लागत इसके पीछे मुख्य कारण हैं।

एलपीजी सिलेंडर में तेज बढ़ोतरी

सरकारी कंपनियों ने बुधवार को कमर्शियल एलपीजी की कीमत में 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 19 किलो सिलिंडर पर की गई है। इसकी कीमत 1,768.50 रुपये से बढ़कर 2,078.50 रुपये पर पहुंच गई है। खास बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 मार्च के बाद तीसरी और 1 जनवरी 2026 के बाद पांचवीं बार हुई है।

जेट फ्यूल रिकॉर्ड स्तर पर

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में भी भारी उछाल आया है। दिल्ली में एटीएफ का रेट बढ़कर 2,07,341.22 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 96,638.14 रुपये प्रति किलोलीटर था। यानी कीमतें दोगुने से भी ज्यादा बढ़ चुकी हैं।

यह पहली बार है जब एटीएफ की कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंची है। इससे पहले 2022 में रूस-यूक्रेन संघर्ष के दौरान कीमतें करीब 1.1 लाख रुपये प्रति किलोलीटर तक पहुंची थीं। 1 मार्च को भी जेट फ्यूल की कीमतों में 5.7% (करीब 5,244 रुपये प्रति किलोलीटर) की बढ़ोतरी की गई थी, जो मौजूदा तेजी की शुरुआत मानी जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed