सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Surge in gold and silver prices ahead of Akshaya Tritiya, Know all Details

Gold Silver Price: अक्षय तृतीया से पहले सर्राफा बाजार में तेजी, चांदी ₹11800 चढ़ी, सोना 1.58 लाख रुपये पार

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kumar Vivek Updated Wed, 15 Apr 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
सार

अक्षय तृतीया से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को मजबूती दिखी। सर्राफा बाजार के ताजा हालात के बारे में जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें।

Surge in gold and silver prices ahead of Akshaya Tritiya, Know all Details
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार

आगामी 19 अप्रैल को मनाए जाने वाले शुभ पर्व अक्षय तृतीया से ठीक पहले भारतीय सर्राफा बाजार रौनक दिखी। आभूषण निर्माताओं और स्टॉकिस्टों की ओर से हो रही मजबूत खरीदारी के दम पर बुधवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया। अक्षय तृतीया को कीमती धातुएं खरीदने के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है।

Trending Videos

चांदी और सोने की कीमतों में ऐतिहासिक वृद्धि

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के अनुसार, सफेद धातु यानी चांदी की कीमतों में 11,800 रुपये प्रति किलोग्राम का बड़ा उछाल आया है। 4.81 प्रतिशत की शानदार वृद्धि के साथ चांदी सोमवार के 2,45,200 रुपये के बंद स्तर मजबूत होकर अब 2,57,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। मंगलवार को आधिकारिक छुट्टी के कारण सर्राफा बाजार में कारोबार बंद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी की तरह ही पीली धातु में भी तेजी का रुख कायम है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगभग 2 प्रतिशत या 3,000 रुपये की जोरदार बढ़त दर्ज की गई। इस वृद्धि के बाद सोने का भाव 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया है, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,55,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर टिका हुआ था। बाजार के जानकारों और व्यापारियों का स्पष्ट रूप से मानना है कि कीमतों में आई यह भारी तेजी त्योहार से पहले खुदरा मांग के मजबूत रहने की उम्मीदों का ही परिणाम है।

बदलते दौर में उपभोक्ताओं की नई पसंद

शृंगार हाउस ऑफ मंगलसूत्र लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक चेतन ठक्कर ने बताया कि अपनी परंपरा और सोने के स्थायी मूल्य के कारण आभूषण उद्योग के लिए अक्षय तृतीया हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने यह भी  कहा कि  हाल के दिनों में सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया, लेकिन इसके बावजूद आभूषण खरीदने को लेकर उपभोक्ताओं का इरादा मजबूत बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट और भू-राजनीतिक कारण

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमती धातुओं का कारोबार गिरावट के साथ हुआ। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 45.88 अमेरिकी डॉलर या लगभग 1 प्रतिशत फिसलकर 4,795.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया, जबकि चांदी भी 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने इस वैश्विक गिरावट के पीछे के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा कि बुधवार को सोना 4,800 डॉलर प्रति औंस के आसपास मंडरा रहा था। यह स्थिति इस नई उम्मीद के कारण बनी है कि अमेरिका और ईरान मौजूदा भू-राजनीतिक संघर्ष को समाप्त करने के लिए किसी समझौते पर पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed