सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold Silver Trade

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में गिरावट जारी; चांदी ₹14000 तक टूटी, सोना ₹1500 सस्ता

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला। Published by: रिया दुबे Updated Fri, 06 Feb 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Gold Silver Rates Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह के कारोबार में चांदी की कीमतों में 14000 रुपये की गिरावट देखने को मिली। वहीं सोना 1500 से अधिक रुपये सस्ता हो गया।

Today Sarafa Bazar Gold Price Aaj Sona Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price MCX Rates news Gold Silver Trade
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बुलियन पर सोना की कीमतें गिरकर 1.50 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी 14000 रुपये सस्ती हुई। इसकी कीमत 2.33 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई।

Trending Videos
  • दोपहर 3 बजे तक सोने का भाव बढ़कर 1,52,590 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 2.39 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सुबह 11 बजे तक सोना का भाव गिरकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी की कीमत 9,720 रुपये सस्ती होकर 2.37 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई।

पिछले दिनों सर्राफा बाजार में सोने-चांदी में दिखी गिरावट

गुरुवार को चांदी 30,300 रुपये सस्ती होकर 2.68 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं सोना 4,500 रुपये की गिरावट के साथ 1.6 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में क्या रहा भाव?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के करीब दो सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंचने और अमेरिका-चीन व्यापार तनाव में नरमी के संकेतों के बीच सोने-चांदी की कीमतों में गुरुवार को तेज गिरावट दर्ज की गई। मजबूत डॉलर के कारण अन्य मुद्राओं में लेन-देन करने वाले निवेशकों के लिए सोना महंगा हो गया, जिससे मांग पर असर पड़ा।

स्पॉट गोल्ड की कीमत 2.5% गिरकर 4,838.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जो सत्र की शुरुआत में बने करीब एक सप्ताह के उच्च स्तर से फिसल गई। अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.9% टूटकर 4,855.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए। चांदी में गिरावट और भी तीखी रही। स्पॉट सिल्वर की कीमत 14.9% लुढ़ककर 74.94 डॉलर प्रति औंस रह गई। गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही चांदी ने 121.64 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed