फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Top-10 Firms Mcap Loss: Nine Companies Lose Rs 2.74 Lakh Crore, HDFC Bank Hit Hardest

MCap: शेयर बाजार में गिरावट से 2.74 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, किस कंपनी को लगा बड़ा झटका? HDFC बैंक सबसे आगे

Sun, 26 Jul 2026 01:04 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 26 Jul 2026 01:04 PM IST
सार

शेयर बाजार में गिरावट के बीच टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ का मार्केट कैप 2.74 लाख करोड़ रुपये घट गया। एचडीएफसी बैंक को सबसे बड़ा झटका लगा, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर ही बढ़त दर्ज करने वाली कंपनी रही।

विज्ञापन
Top-10 Firms Mcap Loss: Nine Companies Lose Rs 2.74 Lakh Crore, HDFC Bank Hit Hardest
टॉप-10 कंपनियों को कितना नुकसान हुआ? - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आई तेज गिरावट के बीच देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के संयुक्त मार्केट कैप में 2.74 लाख करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई। इस दौरान एचडीएफसी बैंक को सबसे बड़ा झटका लगा, जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर इकलौती कंपनी रही, जिसके मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन

सेंसेक्स और निफ्टी में कितनी गिरावट दर्ज की गई?

पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 2,091.68 अंक यानी 2.67 प्रतिशत टूट गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 566.85 अंक यानी 2.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। रिलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के एसवीपी (रिसर्च) अजीत मिश्रा के अनुसार, कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने से निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा। इसके चलते बाजार में कमजोरी और उतार-चढ़ाव बना रहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के मिले-जुले नतीजों के बाद बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव रहा। वहीं, जोखिम से बचने की निवेशकों की रणनीति और रुपये की कमजोरी ने भी खरीदारी की रफ्तार को प्रभावित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन कंपनियों के मार्केट कैप में गिरावट आई?

टॉप-10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), बजाज फाइनेंस, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर इकलौती ऐसी कंपनी रही, जिसके मार्केट कैप में बढ़ोतरी हुई।

एचडीएफसी बैंक को कितना नुकसान हुआ?

एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 1,18,383.91 करोड़ रुपये घटकर 11,43,985.90 करोड़ रुपये रह गया। पिछले सप्ताह बैंक के शेयर 9.40 प्रतिशत टूटे, जिसकी वजह मार्जिन को लेकर बढ़ी चिंताएं रहीं।

अन्य कंपनियों का प्रदर्शन कैसा रहा?

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 65,429.82 करोड़ रुपये घटकर 17,29,661.44 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक का मार्केट कैप 26,814.94 करोड़ रुपये घटकर 9,36,953.84 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 26,802.74 करोड़ रुपये घटकर 6,30,471.54 करोड़ रुपये रह गया। एलआईसी का मार्केट कैप 15,116.74 करोड़ रुपये घटकर 5,33,007.56 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ICICI बैंक के मार्केट कैप में 6,223.84 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 10,28,217.93 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का मार्केट कैप 6,021.64 करोड़ रुपये घटकर 11,85,046.13 करोड़ रुपये और TCS का मार्केट कैप 5,191.95 करोड़ रुपये घटकर 8,15,480.75 करोड़ रुपये रह गया। लार्सन एंड टुब्रो के मार्केट कैप में 4,092.79 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई और यह 5,20,747.89 करोड़ रुपये पर आ गया। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 152.73 करोड़ रुपये बढ़कर 5,03,928.59 करोड़ रुपये हो गया।

सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में कौन आगे रहा?

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके बाद क्रमशः भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, TCS, बजाज फाइनेंस, LIC, लार्सन एंड टुब्रो और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed