सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US bets big on semiconductor supply chain, launches $250 million Pax Silica Fund

Pax Silica: सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन पर अमेरिका का बड़ा दांव, 250 मिलियन डॉलर का पैक्स सिलिका फंड लॉन्च

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Fri, 27 Mar 2026 09:10 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी विदेश विभाग ने वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत बनाने के लिए 250 मिलियन डॉलर के पैक्स सिलिका फंड की घोषणा की है। यह पहल क्रिटिकल मिनरल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर केंद्रित होगी। आइए विस्तार से जानते हैं। 

US bets big on semiconductor supply chain, launches $250 million Pax Silica Fund
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

वैश्विक सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के उद्देश्य से अमेरिकी विदेश विभाग ने 250 मिलियन डॉलर के पैक्स सिलिका फंड की घोषणा की है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह पहल कांग्रेस के साथ मिलकर विदेशी सहायता फंडिंग के जरिए लागू की जाएगी।

Trending Videos

फंड का फोकस कहां होगा?

यह फंड खास तौर पर उन अहम क्षेत्रों पर फोकस करेगा, जो सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की रीढ़ माने जाते हैं जैसे क्रिटिकल मिनरल्स का खनन और प्रोसेसिंग, जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग क्षमताओं का विस्तार। इसका उद्देश्य वैश्विक सप्लाई चेन को अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और व्यवधानों के प्रति लचीला बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फंड का उद्देश्य क्या है?

  • फंड का एक अहम उद्देश्य पारंपरिक सहायता मॉडल से आगे बढ़ना भी है।
  • इसके तहत बड़े संप्रभु वेल्थ फंड्स और निजी निवेशकों से पूंजी आकर्षित करने की योजना है।
  • अमेरिकी सरकार के मुताबिक, ऐसे निवेशक औसतन 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक की संपत्ति नियंत्रित करते हैं।
  • यह पहल उन्हें भरोसेमंद सप्लाई चेन प्रोजेक्ट्स में निवेश के लिए प्रेरित करेगी।

क्या है इसकी रणनीति?

पैक्स सिलिका फंड अमेरिका की व्यापार सहायात, नहीं  रणनीति का भी हिस्सा है, जिसे मार्को रुबियो ने आगे बढ़ाया है। इस रणनीति के तहत विदेशी सहायता को एक साधन बनाकर निजी और साझेदार देशों के निवेश को आकर्षित किया जाएगा, ताकि उभरती तकनीकों में संयुक्त निवेश बढ़े और सप्लाई चेन सुरक्षित रहे।


यह पहल व्यापक पैक्स सिलिका फ्रेमवर्क के तहत काम करेगी, जो एक अमेरिकी नेतृत्व वाली रणनीतिक पहल है। इसका उद्देश्य एक सुरक्षित, समृद्ध और नवाचार-आधारित सिलिकॉन सप्लाई चेन तैयार करना है। इस पहल में भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, इस्राइल, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, स्वीडन, यूएई, कतर, ग्रीस और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश शामिल हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि पैक्स सिलिका सप्लाई चेन के हर स्तर खनन से लेकर मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स तक रणनीतिक साझेदारी और समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा देता है। 250 मिलियन डॉलर के इस फंड के जरिए अमेरिका ने साफ संकेत दिया है कि वह वैश्विक टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन में अपनी पकड़ मजबूत करने और सहयोगी देशों के साथ मिलकर दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed