सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US representatives arrive in India to discuss trade agreement; Goyal expresses hope for productive talks.

US Trade: व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए भारत पहुंचे अमेरिकी प्रतिनिधि, गोयल ने सार्थक बातचीत की जताई उम्मीद

आईएएनएस, नई दिल्ली Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 23 Jun 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत तेज हो गई है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के भारत पहुंचने पर  केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्वागत किया। इसके साथ ही सार्थक बातचीत की उम्मीद जताई।

US representatives arrive in India to discuss trade agreement; Goyal expresses hope for productive talks.
पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के सोमवार भारत आने पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आपका और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर एवं प्रतिनिधिमंडल का भारत के वाणिज्य विभाग में स्वागत है। आगामी चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सार्थक बातचीत होने की उम्मीद है।  

ट्रेड डील पर बातचीत जारी
केंद्रीय मंत्री गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी राजदूत गोर की पोस्ट को कोट करते हुए लिखा, 'यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर एवं प्रतिनिधि मंडल का भारत के वाणिज्य विभाग में स्वागत है। भारत-अमेरिका के बीच आगामी चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सार्थक बातचीत होने की उम्मीद है।' वहीं, गोर ने लिखा कि आज नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और यूएस ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के साथ मिलकर अच्छा लगा। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील को अंतिम रूप देने पर बातचीत जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका-भारत के बीच आर्थिक साझेदारी मजबूत होगी
इससे पहले एक पोस्ट में ग्रीर का भारत में स्वागत करते हुए गोर ने लिखा था कि अपने महत्वाकांक्षी व्यापार एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए आपका यहां स्वागत है। हम एक मजबूत द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे दोनों देशों के लिए नए आर्थिक अवसर खुलेंगे। वहीं, अमेरिका-भारत आर्थिक साझेदारी और भी मजबूत होगी। इससे पहले सोमवार को गोर ने कहा था कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर नई दिल्ली में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई दौर की बैठकें करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य अगले महीने लागू होने वाली महत्वपूर्ण टैरिफ समयसीमा से पहले व्यापार समझौते को आगे बढ़ाना है।

विज्ञापन

ग्रीर की पीयूष गोयल के साथ बातचीत ऐसे समय में हो रही है जब दोनों देश प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण के ढांचे को अगले महीने की महत्वपूर्ण टैरिफ समयसीमा से पहले अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed