फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   US stock market fell by 4% amid signs of recession; Nasdaq, S&P 500 near six-month low

अमेरिका में मंदी की आहट: शेयर बाजार 4 फीसदी तक टूटे; नैस्डेक, एसएंडपी 500 छह महीने के निचले स्तर के करीब

Tue, 11 Mar 2025 01:30 AM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 11 Mar 2025 01:30 AM IST
सार

प्रमुख अमेरिकी शेयर सूचकांकों की बात करें तो डॉव जोंस में 1.54 फीसदी (659.20 अंक), एसएंडपी 500 में 2.56 फीसदी (147.97 अंक) और नैस्डेक में 4.07 फीसदी (740.45 अंक) की गिरावट दर्ज की गई है। बेंचमार्क एसएंडपी 500 अपने फरवरी के उच्चतम स्तर से 8 फीसदी से अधिक गिर गया है।

विज्ञापन
US stock market fell by 4% amid signs of recession; Nasdaq, S&P 500 near six-month low
अमेरिकी शेयर बाजार (प्रतीकात्मक फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीतियों के चलते आर्थिक मंदी आने की आशंकाओं के बीच सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार 4 फीसदी तक टूट गए। प्रौद्योगिकी कंपनियों वाले नैस्डेक और एसएंडपी 500 समेत प्रमुख शेयर सूचकांकों में भारी गिरावट दर्ज की गई और ये छह महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गए। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी टैरिफ योजना के कारण उत्पन्न अनिश्चितता और कीमतों में वृद्धि की संभावना से पैदा हुई व्यापारिक चिंताओं को खारिज तो किया है, लेकिन इस वर्ष मंदी की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।

विज्ञापन


प्रमुख अमेरिकी शेयर सूचकांकों की बात करें तो डॉव जोंस में 1.54 फीसदी (659.20 अंक), एसएंडपी 500 में 2.56 फीसदी (147.97 अंक) और नैस्डेक में 4.07 फीसदी (740.45 अंक) की गिरावट दर्ज की गई है। बेंचमार्क एसएंडपी 500 अपने फरवरी के उच्चतम स्तर से 8 फीसदी से अधिक गिर गया है। यह नवंबर 2023 के बाद पहली बार अपने 200 दिवसीय मूविंग एवरेज से नीचे बंद होने की ओर बढ़ रहा है। नैस्डेक में पिछले हफ्ते ही कुछ सुधार हुआ था, जो दिसंबर के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से 10 फीसदी से अधिक नीचे आ गया था।
विज्ञापन


91 फीसदी अर्थशास्त्रियों ने मंदी की संभावना जताई
हाल के एक सर्वेक्षण के मुताबिक, 91 फीसदी अर्थशास्त्रियों ने ट्रंप की बदलती व्यापार नीतियों के कारण मंदी की अधिक संभावना जताई है। एचएसबीसी ने टैरिफ के बारे में अनिश्चितता का हवाला देते हुए अमेरिकी शेयरों की रेटिंग भी घटा दी। नॉर्थलाइट एसेट मैनेजमेंट के मुख्य निवेश अधिकारी क्रिस जैकरेली ने कहा, नैस्डेक पूरे वर्ष जोखिम रहित रहा। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बहुत ऊंचे मूल्यांकन के कारण ही हमने वर्ष की शुरुआत की थी और इसके बाद सामान्य रूप से अनिश्चितता बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप पीछे हटने को तैयार नहीं
निवेशक चिंतित हैं कि मैक्सिको, कनाडा और चीन के संबंध में ट्रंप की अस्थिर व्यापार नीतियों के कारण उपभोक्ता मांग और कॉर्पोरेट निवेश में कमी आ सकती है। लेकिन ट्रंप टैरिफ से अनिश्चितता और उच्च कीमतों की संभावना के बारे में व्यापारिक चिंताओं को कम करके आंका है। ट्रंप ने कहा कि व्यापक पारस्परिक टैरिफ की उनकी योजना 2 अप्रैल से प्रभावी होगी, तथा उन्हें अन्य देशों के आकलन के अनुरूप बढ़ाया जाएगा। अटलांटा फेड की वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक दबाव की चेतावनी के बारे में पूछे जाने पर, ट्रंप ने स्पष्ट रूप से स्वीकार किया कि उनकी योजनाएं अमेरिकी विकास को प्रभावित कर सकती हैं। फिर भी, उन्होंने दावा किया कि यह अंततः हमारे लिए बहुत अच्छा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed