सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   What are the rates of LPG cylinders today? Will gas become more expensive amid the supply crisis?

LPG Rate Today: आज क्या हैं एलपीजी सिलिंडर के रेट? सप्लाई पर संकट के बीच क्या महंगी होगी गैस, जानें पूरा अपडेट

बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Riya Dubey Updated Tue, 24 Mar 2026 11:21 AM IST
विज्ञापन
सार

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन पश्चिम एशिया तनाव के कारण सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल सरकार ने पर्याप्त स्टॉक होने का भरोसा दिया है, हालांकि आगे दाम बढ़ने का जोखिम बना हुआ है।

What are the rates of LPG cylinders today? Will gas become more expensive amid the supply crisis?
LPG Gas - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

देशभर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में मंगलवार को कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ते संकट के चलते गैस सप्लाई को लेकर चिंता गहराने लगी है।

Trending Videos

ऊर्जा सप्लाई पर युद्ध का असर, भारत पर दबाव

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष का असर अब ऊर्जा आपूर्ति पर साफ दिखाई दे रहा है। भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का करीब 60 फीसदी सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट के जरिए करता है। ऐसे में क्षेत्रीय तनाव भारत के लिए जोखिम बढ़ा रहा है। हालांकि सरकार ने भरोसा दिलाया है कि देश में फिलहाल पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता

स्थिति को देखते हुए सरकार ने एलपीजी को आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के दायरे में रखा है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि कमर्शियल उपभोक्ताओं की सप्लाई को उनकी जरूरत के लगभग एक-पांचवें हिस्से तक सीमित किया गया है, ताकि आम लोगों की रसोई प्रभावित न हो।

मार्च की शुरुआत में बढ़े थे दाम

इससे पहले 7 मार्च को एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) ₹60 महंगा हुआ था, जबकि कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) ₹115 तक बढ़ा था। इसके बाद से अब तक कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

बड़े शहरों में आज के रेट

  • नई दिल्ली: घरेलू ₹913 | कमर्शियल ₹1,883
  • मुंबई: घरेलू ₹912.50 | कमर्शियल ₹1,835
  • कोलकाता: घरेलू ₹939 | कमर्शियल ₹1,990
  • चेन्नई: घरेलू ₹928.50 | कमर्शियल ₹2,043.50

सरकार के कदम और आगे की रणनीति

सरकार गैस सप्लाई को मजबूत करने के लिए शहरी गैस परियोजनाओं (CGD) को तेजी से मंजूरी दे रही है और PNG (पाइप्ड गैस) को बढ़ावा दे रही है। साथ ही, कमर्शियल सेक्टर में एलपीजी पर निर्भरता कम करने की योजना है।

मौजूदा समय में तेल कंपनियां केवल दो से तीन दिन का स्टॉक रखती हैं, जो संकट की स्थिति में चुनौती बन सकता है। ऐसे में सरकार अब दीर्घकालिक भंडारण (कैवर्न स्टोरेज) बढ़ाने पर भी काम कर रही है।

आयात के नए विकल्प तलाश रहा भारत

एलपीजी सप्लाई को सुरक्षित करने के लिए भारत अब अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से आयात बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अमेरिका से एलपीजी आयात के लिए समझौता किया है, जो कुल आयात का लगभग 10% कवर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed