Jio Coin: क्या रिलायंस ने जियो कॉइन लॉन्च कर दी है? सोशल मीडिया पर चल रहे दावों में कितनी सच्चाई, यहां जानें
Jio Coin Launching: अटकलों के अनुसार, जियो ने अपने वेब ब्राउजर जियो स्फेयर के साथ जियो कॉइन को जोड़ा है। हालांकि, कंपनी से जुड़े सूत्रों के अनुसार पूरा मामला कुछ और ही है। क्या है सच, आइए जानें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जियो प्लेटफॉर्म्स ने जियो कॉइन के नाम से क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की है। दावा करने वाले कह रहे हैं कि कंपनी ने पॉलिगॉन नेटवर्क पर जियो कॉइन नामक रिवॉर्ड टोकन यानी एक तरह का क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की है। हालांकि, कंपनी के सूत्रों ने इस तरह की किसी भी लॉन्चिंग को गलत बताया है। आइए जानते हैं इस मामले का पूरा सच।
सोशल मीडिया पर क्या दावा किया जा रहा?
सोशल मीडिया पर जारी अटकलों के अनुसार, जियो कॉइन को जियो स्फेयर के जरिए इंटरनेट ब्राउज करने वाले यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। यह जियो के साथ जुड़ा है। जियोकॉइन की शुरुआत जियो के ब्लॉकचेन और वेब3 पेशकशों को बढ़ावा देने के लिए पॉलिगॉन लैब्स के साथ सहयोग के बाद हुई है।
कंपनी का इन दावों पर क्या रुख है?
इतना बड़ी लॉन्चिंग से पहले कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। इस वजह से हमने कंपनी से जुड़े सूत्रों से संपर्क किया। जह हमने उनसे यह सवाल पूछा कि क्या जियो की ओर से जियो कॉइन लॉन्च किया गया तो सूत्र ने कहा कि यह खबर पूरी तरह से गलत है।
क्रिप्टो पर नियामकीय स्थिति क्या है?
भारत में क्रिप्टोकरेंसी पर कड़े नियम हैं। सरकार इसे वैध नहीं मानती है। क्रिप्टोकरेंसी से हुए लाभ पर संबंधित को 30% कर चुकाना होता है। इसके साथ ही स्रोत पर 1% टीडीएस भी देना होता है। खुद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी इस पर सरकार का रुख साफ कर चुकी हैं।