फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Online Market ›   amazon offers to its employees, learn coding despite not having technical background

अमेजन ने दिया कर्मचारियों को ऑफर, नहीं है तकनीकी जानकारी तो भी सीखें कोडिंग

Fri, 12 Jul 2019 02:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 12 Jul 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
amazon offers to its employees, learn coding despite not having technical background

विश्व की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन अपने एक लाख से अधिक गैर-तकनीकी कर्मचारियों को एक ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत नौकरी में बने रहने के लिए उनको कोडिंग सीखनी पड़ेगी। इसके बाद ही उनको हाई स्किल वाली नौकरी पर रखा जाएगा। 

विज्ञापन

70 करोड़ डॉलर का खर्च

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार लाइवमिंट ने जानकारी दी है कि, अमेजन ने कहा है कि वो अमेरिका में स्थित अपने कर्मचारियों को कोडिंग सीखने की ट्रेनिंग देने के लिए 70 करोड़ डॉलर (47 अरब रुपये) खर्च करेगी। ऐसा करने से कर्मचारियों को अमेजन में रहने या फिर अन्य कंपनियों में नौकरी ढूंढने में आसानी होगी। 

विज्ञापन

रोबोट का कर रही है इस्तेमाल

फिलहाल कंपनी उत्पादों की डिलीवरी करने के लिए रोबोट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रही है। इससे वेयरहाउस में काम करने वाले या फिर डिलीवरी एजेंट की नौकरियों पर काफी सकंट खड़ा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बन सकते हैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स

ऐसे कर्मचारी जिनको तकनीकी ज्ञान के बारे में कम जानकारी है, वो कोडिंग की पढ़ाई करके सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स बन सकते हैं। अमेजन ऐसे कर्मचारियों की पढ़ाई का पूरा खर्चा भी उठाएगी।

इसलिए कर रही है ट्रेनिंग पर फोकस

कंपनी का मानना है कि डिजिटल ट्रांसफर बहुत तेजी से हो रहा है। इसलिए कंपनी का मानना है कि वो आसानी से अपने कर्मचारियों को लंबे समय तक रख सकेगी। हाल ही कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 15 डॉलर प्रति घंटे किया था। 

एक साल में तीन लाख हो जाएगी संख्या

अमेजन ने कहा है कि अगले एक साल में उसके कर्मचारियों की संख्या तीन लाख हो जाएगी। भविष्य में उसको सबसे ज्यादा जिन लोगों की जरूरत पड़ेगी उनमें डाटा मैपिंग विशेषज्ञ, डाटा वैज्ञानिक, सॉल्यूशन आर्किटेक्ट, बिजनेस एनालिस्ट शामिल हैं। ऐसे में कंपनी अपने यहां कार्यरत लोगों को ट्रेनिंग देकर ही आगे भी साथ में रख सकेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed